विज्ञापन

तेज बार‍िश से नाले में 2 KM तक बह गई क्रेटा कार, मेड‍िकल की छात्रा सह‍ित दो स्टूडेंट की मौत

भारी बार‍िश की वजह से नाले में पानी अचानक बढ़ गया. ज‍िसकी वजह से कार बहने लगी. इसमें दो स्‍टूडेंट की मौत हो गई, बाकी 3 का रेस्क्यू कर लिया गया.

तेज बार‍िश से नाले में 2 KM तक बह गई क्रेटा कार, मेड‍िकल की छात्रा सह‍ित दो स्टूडेंट की मौत
नाले में बह गईं गाड़ियां.
NDTV Reporter

देहरादून में सोमवार देर रात तेज बरसाती पानी के तेज बहाव में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली इलाके में नाले की पुल पर फंसी श्रीगंगानगर नंबर की क्रेटा कार लगभग दो किलोमीटर तक बह गई. इस हादसे में श्रीगंगानगर की टांटिया यूनिवर्सिटी की मेडिकल स्टूडेंट कनन सचदेवा और जयपुर के अक्षय (21) की मौत हो गई. जबकि तीन युवाओं को बचाव दलों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 

देहरादून गई थीं कनन 

क्रेटा कार में कनन सचदेवा सवार थीं. वह एक प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में एडमिशन के सिलसिले में एक साथी स्टूडेंट की मदद करने के लिए देहरादून गई थीं. कार में उनके साथ श्रीगंगानगर के अंश बवेजा और संगरिया (हनुमानगढ़) की सहजप्रीत कौर (बीबीए-एलएलबी स्टूडेंट) भी थे. रात करीब 12 बजे कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और नाले में बहने लगी.

सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें भी तुरंत बुला ली गईं. सर्च ऑपरेशन के दौरान कार घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर आगे नाले के बहाव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में बरामद हुई.

स्कॉर्पियो से भी किया रेस्क्यू 

एक दूसरी गाड़ी स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों में से संभव (22) को सबसे पहले सुरक्षित बचाया गया. इसके बाद क्रेटा में सवार अंश बवेजा और सहजप्रीत कौर को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. अंश को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अक्षय को नहीं बचाया जा सका. 

देहरादून पहुंचे परिजन 

पुलिस के अनुसार कार में सवार युवतियां आपस में रिश्तेदार थीं. परिवारों को सूचना मिलते ही वे सुबह देहरादून पहुंच गए. एसआई सुरेश तोमर ने बताया कि भारी बारिश के कारण नाले में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया, जिससे कार बहाव में फंस गई. 

यह भी पढ़ें: डूंगरपुर में मतदान से पहले बीजेपी का खाता खुला, वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, DEHRADOON WEATHER, Drain Accident, Medical Student Death, Rajasthan Hindi News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com