वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से जीत मिली, भारत के लिए विराट कोहली ने 139 रन बनाए तो वहीं, शुभमन गिल ने 110 रन की पारी खेली जिसके बाद भारत ने मैच को आसानी के साथ जीत लिया. भेल ही कोहली और गिल ने बेहतरीन शतक लगाया लेकिन मैच का असली हीरो कुलदीप यादव रहे. कुलदीप ने वेस्टइंडीज की पारी के दौरान 4 विकेट लेने में सफल रहे. यही कारण था कि कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
बता दें कि कुछ समय बाद भारतीय टीम में वापसी करते हुए, कुलदीप ने चार विकेट लिए और वेस्टइंडीज को 300 रन के आंकड़े तक पहुंचने से रोकने में अहम भूमिका निभाई. बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर की तारीफ करते हुए, भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कुलदीप को अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिएय
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "4 विकेट की बात छोड़िए, कई लोग कह रहे हैं कि यह उनकी वापसी है. ऐसा कुछ नहीं है. उनके नाम लगभग 200 विकेट हैं. वह एक चैंपियन स्पिनर रहे हैं और हम उनके बिना साउथ अफ्रीका नहीं जा सकते."
उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत अच्छे गेंदबाज थे और वह आगे भी ऐसी गेंदबाजी करते रहेंगे. मैं इससे अलग किसी बात से सहमत नहीं होऊंगा. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइनअप कुलदीप यादव की काबिलियत के सामने कुछ भी नहीं है. लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला, विकेट लिए और आप नतीजे फिर से देख सकते हैं. कुलदीप होना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने जो लय दिखाई, उससे मैं बहुत खुश हूं."
ये भी पढ़ें- कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं