विज्ञापन

"जयपुर में होती थी घबराहट...", सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद ऐसा क्यों कहा?

बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है. पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत की.

"जयपुर में होती थी घबराहट...", सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद ऐसा क्यों कहा?
सतीश पूनिया को बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्ति किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद जयपुर अपने आवास पर पहुंचे सतीश पूनिया का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान पूनिया ने एनडीटीवी से बातचीत में अपनी राजनीतिक यात्रा, पार्टी में मिली जिम्मेदारियों और भविष्य की भूमिका को लेकर बात की. सतीश पूनिया ने कहा कि वे एक साधारण किसान परिवार से निकलकर राजनीति में आए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले उन्हें राज्यसभा भेजा और अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. पद चाहे मंत्री का हो, महामंत्री का हो या कोई और जिम्मेदारी, उनकी कोशिश हमेशा एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करने की रहेगी.

विधानसभा चुनाव हारे, फिर हरियाणा में टर्निंग पॉइंट

पूनिया साल 2018 से 2023 तक जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे. उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान वे राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के उपनेता भी रहे. फिर उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में आए उतार-चढ़ाव का भी जिक्र किया. पूनिया ने माना कि आमेर विधानसभा चुनाव में मिली हार निराशाजनक थी, लेकिन राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. इसके बाद हरियाणा चुनावी जीत उनके राजनीतिक सफर का टर्निंग पॉइंट बनी. जीत के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

बड़े शहर की परिस्थितियां डराती थीं- पूनिया

बीजेपी सांसद ने कहा, "जब पहली बार जयपुर आया था, तब काफी घबराहट होती थी. बड़े शहर की परिस्थितियां उन्हें डराती थीं. लेकिन उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए लगातार काम किया और पार्टी ने आज इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है." इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया. सतीश पूनिया ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करना ही उनकी मूल पहचान है.

यह भी पढ़ेंः वसुंधरा और सतीश पूनिया को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, नई राष्ट्रीय टीम का हुआ ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satish Poonia, Satish Poonia BJP New Team, Nitin Nabin New Team, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com