विज्ञापन

राजस्थान: दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 1 महिला की मौत, 7 घायल

कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर 1 महिला की मौत हो गई और 7 घायल हो गईं. हादसे की सूचना पर सीएम भजनलाल शर्मा ने तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और समुचित इलाज के निर्देश दिए.

राजस्थान: दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 1 महिला की मौत, 7 घायल
राजस्थान: दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा
NDTV

राजस्थान के भरतपुर जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. मकान की कच्ची दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं बाजार सामान लेने जा रही थीं. जिला कलेक्टर कमर चौधरी के अनुसार, प्राथमिक जांच में बंदर के दीवार पर कूदने के कारण कमजोर दीवार गिरने की बात सामने आई है. भरतपुर दौरे पर मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूचना मिलते ही तुरंत आरबीएम (RBM) अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने घायलों और परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को सर्वश्रेष्ठ व त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए.

दीवार के पास से गुजर रहीं थीं महिलाएं

हादसा भरतपुर के सेवर कस्बे के सिकलीगर मोहल्ले में हुआ है. बाजार की तरफ सामान लेने जा रही 8 महिलाएं एक मकान की कच्ची दीवार के पास से गुजर रही थीं, तभी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और सभी महिलाएं मलबे में दब गईं.

जिला कलेक्टर कमर चौधरी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक बंदर के जोर से दीवार पर कूदने से कमजोर दीवार ढह गई. मामले की जांच जारी है.स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला और RBM अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने 1 महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 7 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं.

हादसे में घायल लोगों के नाम

घायलों में गुरुवचन, मीरा (55), प्रेमवती (80), नंदनी (18), गुड्डू (25), सुनीता (45), वीरमति (50) और अंकुश (17) शामिल हैं. उधर हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद RBM अस्पताल पहुंचे, घायलों और परिजनों से मुलाकात की.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए. साथ ही, राहत और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए. 

यह भी पढे़ं- 55 लोगों के संयुक्त परिवार के 15 बच्चे जयपुर में एक साथ करते हैं पढ़ाई, सरकारी क्वार्टर में एक छत के नीचे रहते हैं सभी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan News In Hindi, Bharatpur News, Bharatpur Accident, Rajasthan Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com