विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा धमाका, एक ही मौत; पत्नी- बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर

बारूद बनाते समय हुए विस्फोट में किसान की मौके पर मौत हो गई. हादसे में घायल एक महिला, बच्ची और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है.

राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा धमाका, एक ही मौत; पत्नी- बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर
राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा धमाका
NDTV

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. शाम के समय बारूद बनाते समय हुए भीषण विस्फोट में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, फसलों को जंगली सुअरों से बचाने के लिए विस्फोटक पदार्थ तैयार किया जा रहा था, तभी अचानक धमाका हो गया जिससे किसान चिथड़े उड़ गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची.

भीषण धमाक में उड़ गए चीथड़े

जानकारी के मुताबिक, घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र स्थित खींपसर गांव में हुई है. भीषण धमाके में गांव के किसान मानाराम के चिथड़े उड़ गए. वहीं एक महिला व बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

सूचना के बाद नागाणा थाना पुलिस व एसएसपी नितेश आर्य मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है वहीं मृतक के शव को बाटाडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है.

जंगली सुअर भगाने के लिए बना रहे थे विस्फोटक

पुलिस ने बताया कि किसान फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जंगली सुअरों को भगाने के लिए विस्फोटक पदार्थ तैयार कर रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया और किसान मानाराम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पास में मौजूद मानाराम की पत्नी, उसकी बच्ची और पड़ोसी राजू राम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए. 

विस्फोट की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग भाग कर पहुंचे और नागाणा थाना पुलिस को सुचना दी. उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, नागाणा थानाधिकारी दिनेश कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस ने मृतक मानाराम के शव को कब्जे में लेकर बाटाडू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस ने इस हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. विस्फोटक पदार्थ कहां से लाए थे. इसके बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-

बहन को सब इंस्पेक्टर बनाने के लिए किया फर्जीवाड़ा, SI भर्ती के फिजिकल में गलती पड़ी भारी

18 साल पुराना भरोसेमंद कर्मचारी निकला चोर, 1.25 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लेकर गायब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Blast, Rajasthan Blasting News, Barmer News, Barmer News Today, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com