विज्ञापन

बालोतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल

हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल नजर आया. सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच. घायलों और मृतकों की जानकारी लेते नजर आए.

बालोतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. घायलों का इलाज चल रहा है.
NDTV Reporter

बालोतरा जिले के भांडियावास गांव के पास देर रात NH-125 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कुल 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

तीन युवकों की मौके पर मौत 

हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन 108 एम्बुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद घायलों और मृतकों को निजी एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में  प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो घायल ने दम तोड़ दिया. 

बायतू के रहने वाले थे सभी मृतक 

सभी मृतक बायतू के कानोड़ गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट सभी निवासी कानोड के रूप में हुई. हादसे में घायल बाबू पुत्र अर्जुनराम, मुकेश पुत्र मेहराराम, हेमाराम पुत्र जीयाराम अस्पताल में भर्ती है, सभी का उपचार जारी है. 

कार डंपर से टकराई 

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई थी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ा. पुलिस अब आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. 

(अश्वनी वैष्णव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: कोटा से अलग होगा बूंदी, जालोर-सिरोही भी बटेंगे, राजस्थान में नए सियासी नक्शे की सिफारिश; पायलट-बेनीवाल समेत कई दिग्गजों का बदल देगा भविष्य?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Road Accident, 5 People Death, Balotra Road Accident, Rajasthan Latest News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com