राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सिविल लाइंस आवास पर जादूगरों का मेला है. जहां पर देशभर के कई नामचीन और प्रतिष्ठित जादूगर मौजूद रहे. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनियाभर में इन जादूगरों का बहुत बड़ा नाम है, बड़े बड़े शो होते रहते हैं, लंदन में कॉलेज बने हुए हैं. दुनिया भर के अंदर जादू कला मशहूर है, पूरे परिवार के साथ बैठकर आप देख सकते हो, इसका सम्मान सभी सरकारों को करना चाहिए.
'मैंने जादू पर टैक्स माफ किया'
अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने अपनी सरकार के समय टैक्स माफ किया, क्योंकि टैक्स की बड़ी समस्या होती है. जादूगर अपनी कला, एक्टिंग और पहनावे के माध्यम से कला का प्रदर्शन करते हैं. ऐसा लगता है कि पैसे की कमी नहीं होती है, लेकिन बड़े बड़े जादू शो में 2- 3 ट्रक का सामान होता है. 20 - 30 कर्मचारी होते हैं, ऐसे में ये लोग कला को जिंदा रखे हुए हैं.
पिता के साथ टोक्यो-हॉन्गकॉन्ग गए गहलोत
मुझे नहीं पता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या कह दिया, लेकिन अगर मुख्यमंत्री चाहेंगे तो हम उनके निवास पर शो कर देंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री चाहे जो उनके सामने GST की समस्या आ रही है. मैं चाहूंगा मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को रिकमेंड करें कि जादू कला को GST से मुक्त किया जाए. अशोक गहलोत ने आगे कहा कि मुझे 52 साल राजनीति में हो गए. बचपन में पिताजी के साथ हॉन्ग कॉन्ग और टोक्यो शो करने गए थे, वहां से अच्छी इनकम हुई थी, वो पैसे हमारे काम भी आए.
बेटे और पोती को जादू सीखने की दी सलाह
अशोक गहलोत ने कहा कि वैभव गहलोत और पोती काशवी बैठी है. मैं तो इन्हें कहता हूं कि ये सीखें इस कला को, आगे ले जाए, सहयोग तो करें. मैं तो जादू जानता नहीं हूं, मुझे तो पत्रकारों ने जादूगर बना रखा है, लेकिन हमारे पिता जी की लिगेसी है, उसे बचाएंगे. अंतरराष्ट्रीय कला है, इसको बचाने के लिए सरकार सहयोग करें, जादूगरों को सरकार प्रोत्साहन दें ताकि वे आगे बढ़ सकें. जैसे अभी जूनियर मायावी ने कहा कि जोधपुर में वे अकादमी बनाना चाहते हैं. इस सभी सरकारें सहयोग करें.
बता दें कि जादूगर मायावी कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि हम जादूगरों को हल्के में मत लीजिए, जादूगर बनना आसान काम नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भले हमें कुछ दो मत, पर हमारा उपहास मत उड़ाओ. एक जादूगर 5 लाख लोगों को प्रभावित करता है. हम सभी जादूगरों को संगठन करेंगे. जादू सिखाने के लिए अकादमी खोलेंगे.
यह भी पढे़ं-
आदिवासी की पहचान, दक्षिण राजस्थान की सियासत, UCC बिल से आया नया मोड़
राजस्थान की महिलाओं को सीएम का रक्षाबंधन गिफ्ट, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी के लिए भी ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं