विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे बच्चे, मां ने दोनों बेटों को दिया जहर; फिर खुद खाया

दौसा जिले में एक महिला ने अपने दो बेटों को जहर दे दिया. इसके बाद उसने खुद जहर खा लिया. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना हुई, बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे.

स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे बच्चे, मां ने दोनों बेटों को दिया जहर; फिर खुद खाया
राजस्थान के दौसा में 2 बेटों को जहर देकर मां ने खुद खाया

राजस्थान के दौसा जिले से सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक महिला ने अपने 2 बच्चों को जहर दे दिया. इसके बाद उसने खुद जहर खा लिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह-सुबह हुई, क्योंकि उस समय बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे. तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर लाया गया है. घटना के पीछे का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है. उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है औऱ जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा.  

स्कूल जाने की तैयारी में थे दोनों बच्चे

पुलिस ने बताया कि महिला और उनके दोनों बच्चों गंभीर हालत में जयपुर ले जाया गया है. पुलिस के अनुसार, लालसोट थानाक्षेत्र में ममता मीणा (32) ने सोमवार सुबह यह कथित कदम तब उठाया, जब उनके बच्चे नीलांशी (6) और शिवांश (4) स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे. पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्य एम्बुलेंस की मदद से तीनों को दौसा के जिला अस्पताल ले गए.

घरेलू कलह मानी जा रही घटना की वजह

अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला और उसके बच्चों का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर ले जाने की सलाह दी. पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे घरेलू कलह की आशंका है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा.

जोधपुर में हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में कुछ इसी तरह घटना सामने आई थी. बीते जुलाई महीने में जोधपुर ग्रामीण जिले के पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र वर्षों तक दहेज की कथित मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद एक विवाहिता ने अपने दो बेटों के साथ जहर खा लिया था. उस घटना में विवाहिता और उसके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

घटना के बाद मृतका के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति सहित पांच लोगों पर सुनियोजित तरीके से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला का गला दबाया गया और उसके साथ गंभीर मारपीट की गई. दोनों मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी गंभीर चोटें पहुंचीं. परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के बाद महिला और बच्चों को तत्काल उचित उपचार नहीं मिला.

यह भी पढे़ं-

जोधपुर में दिल दहला देने वाली घटना: मां की मौत, एक बेटे की जान गई, जिंदगी की जंग लड़ रहा दूसरा बेटा

इंजीनियर की फेसबुक ID, RTU में प्रोफेसर, कभी पुलिसकर्मी... पहचान बदल कई को लगाई लंबी चपत

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Dausa News, Jodhpur News, Rajasthan Suicide, Rajasthan Suicide News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com