विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2018

VIDEO : राजस्थान में ट्रैक्टर रेस के दौरान टिन शेड गिरा, 17 लोग घायल

पांच लोगों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे के जांच के निर्देश दिये हैं.

VIDEO :  राजस्थान में ट्रैक्टर रेस के दौरान टिन शेड गिरा, 17 लोग घायल
घटना के समय हजारों लोग ट्रैक्टर रेस देख रहे थे.
  • टैक्टर रेस के दौरान हादला
  • 17 लोग घायल
  • सीएम ने दिये जांच के आदेश
जयपुर: राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में टिनशेड टूटकर गिरने से 15 लोग घायल हो गये हैं.  थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि घटना उस समय घटित हुई जब मंडी परिसर में आयोजित दो ट्रैक्टरों की दौड़ को करीब 5 हजार लोग देख रहे थे. इसमें से कई लोग टिनशेड पर बैठे थे. अचानक टिनशेड के गिर जाने से 17 लोग घायल हो गये. 

उफनती नदी में ट्यूब पर बैठकर जान जोखिम में डालने वालों की नैया कौन लगाएगा पार?

श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर ग्यानाराम ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार टिनशेड के गिर जाने से 17 लोग घायल हो गये हैं. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दस लोगों को पदमपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे के जांच के निर्देश दिये हैं.
वीडियो : घटना का वीडियो
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganganagar News, Rajasthan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com