विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

दुल्हन की दोस्त ने पंजाबी सॉन्ग 'चिट्टा कुक्कड़' पर किया ऐसा डांस, फैंस बोले- बॉलीवुड हीरोइनों को भी फेल कर दिया

सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की दोस्त पंजाबी सॉन्ग 'चिट्टा कुक्कड़' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.

दुल्हन की दोस्त ने पंजाबी सॉन्ग 'चिट्टा कुक्कड़' पर किया ऐसा डांस, फैंस बोले- बॉलीवुड हीरोइनों को भी फेल कर दिया
दुल्हन का सहेली का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

शादी किसी के भी जीवन में खास मौका होता है और इस मौके पर दोस्त -यार, भाई –बहन सभी खूब मस्ती करते हैं. शादियों में सभी मजे मस्ती करना चाहते हैं. ऐसे कई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो काफी मजेदार हैं और यूजर्स इन्हें देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते. शादियों में डांस बेहद खास होता है और खासकर दुल्हन की सहेलियों और दुल्हें के दोस्तों की. ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में ब्राइड्समेड्स लोकप्रिय पंजाबी लोक गीत चिट्टा कुक्कड़ पर डांस करती नजर आ रही हैं.वीडियो में ब्राइड्समेड एक खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही है, वह दूसरों के साथ-साथ परफेक्ट कोरियोग्राफी और खूबसूरत मुस्कान के साथ गाने पर थिरकती दिख रही है.  वह बेहद खूबसूरती के साथ डांस कर रही है औऱ मेहमान उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं. यह 

फैब वेडिंग नाम के एक इंस्टाग्राम पर पेज है, जिससे वीडियो शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है, सबसे प्यारी ब्राइड्समेड अलर्ट. यह मनमोहक डांस, जो आपको इसे बार-बार देखने के लिए प्रेरित करेगा. यह वीडियो वायरल हो गया है, और नेटिज़न्स से बहुत प्यार मिला है. लोग इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं. 
 

VIDEO: कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर साड़ी में नज़र आईं दीपिका पादुकोण

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Wedding Video Groom Crying During Vidai Funny Video Goes Viral, Punjabi Wedding, Wedding Funny Video, Funny Wedding Photos, Funny Wedding Pics, Funny Wedding Video, Funny Wedding Video Viral, Funny Wedding Videos, Dulhan Ki Dost Ka Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com