विज्ञापन

रश्मिका मंदाना बनीं मिसेज देवरकोंडा, पति ने शेयर की 11 फोटो, चौथी में दिखा प्यार तो आठवीं में नजर आए आंसू

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

रश्मिका मंदाना बनीं मिसेज देवरकोंडा, पति ने शेयर की 11 फोटो, चौथी में दिखा प्यार तो आठवीं में नजर आए आंसू
विजय-रश्मिका की हुई शादी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं. लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं. रश्मिका से शादी के बाद विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 11 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री और इमोशनल मोमेंट्स साफ नजर आ रहे हैं. फैंस इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं.

विजय देवरकोंडा ने शेयर की शादी की तस्वीरें 

इन तस्वीरों में रश्मिका और विजय का ट्रेडिशनल अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है. रश्मिका ने अपनी शादी में खूबसूरत गोल्डन और रेड कलर की हेवी साड़ी पहनी है, जिसमें वह किसी रॉयल ब्राइड से कम नहीं लग रही हैं. इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है, जो उनके लुक को और भी खास बना रही है. वहीं विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक परिधान में नजर आए और उनका अंदाज बेहद शाही दिखाई दिया. दोनों ने जानी-मानी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के आउटफिट को कैरी किया था.

विजय द्वारा शेयर की गई 11 तस्वीरों में हर एक फोटो एक अलग कहानी बयां कर रही है. चौथी तस्वीर में दोनों के बीच का प्यार साफ झलकता है, जहां उनकी केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है. वहीं आठवीं तस्वीर में इमोशनल मोमेंट देखने को मिला, जिसमें रश्मिका की आंखों में आंसू नजर आए. इस तस्वीर ने फैंस का दिल छू लिया है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

 ITC मेमेंटोज में हुई शाही शादी 

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा (36 साल) काफी समय से रश्मिका मंदाना (29 साल) को डेट कर रहे थे. लंबे समय तक रिश्ते तो सीक्रेट रखने के बाद इन्होंने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मेमेंटोज में शादी की. लिमिटेड मेहमानों और परिवार की मौजूदगी में कपल ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए हैं. इसके बाद दोनों कोडवा वेडिंग सेरेमनी में एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Vijay Rashmika Wedding, Vijay Rashmika Wedding Photos, Vijay Rashmika Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com