विज्ञापन

अमृतसर में बनेगा सीता और लव-कुश का विशाल मंदिर: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री तीरथ यात्रा योजना चला रही है. इसमें अभी दो रूट पर यात्रा चल रही है. इस यात्रा में और भी रूट शुरू किए जा रहे हैं.

अमृतसर में बनेगा सीता और लव-कुश का विशाल मंदिर: अरविंद केजरीवाल
अमृतसर:

पंजाब के अमृतसर में शनिवार शाम को भगवान शिव के नाम एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने भजन के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस समागम में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ आप के मंत्री और विधायकों ने भी संकीर्तन का आनंद उठाया.

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के 22 जिलों में इसी तरह के संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पटियाला में 80 करोड़ रुपये खर्च करके काली माता मंदिर का नवीनीकरण कराया जाएगा. ये नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा मंदिर बनेगा.

आप संयोजक ने कहा कि दुनिया भर के राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में सीता और लव-कुश के विशाल मंदिर का निर्माण होगा.

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री तीरथ यात्रा योजना चला रही है. अभी दो रूट पर यह यात्रा चल रही है. इस यात्रा में और रूट शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें खाटू श्याम, सालासर, हरिद्वार और वृंदावन भी शामिल किए गए हैं. इस नए रूट की यात्रा शुरू करने से डेढ़ लाख लोग तीर्थ यात्रा कर सकेंगे. लोग शानदार एसी बस में खाना, पीना और रहना के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि एक अगस्त से पंजाब में भगवान राम और रावण के बीच के संवाद का नाटक शुरू होगा, इसमें अदाकार आशुतोष राणा मुख्य भूमिका निभायेंगे. यह नाटक पहले दिल्ली में भी किया जा चुका है. 

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अमृतसर की धरती मानवता और भाईचारा का संदेश देती है. पंजाब की ज़रखेज़ धरती पर जो बीज बोया जाएगा, वही उगता है. बस यहां नफ़रत का बीज नहीं उगता.

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनी SIT पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

इसे भी पढ़ें: 'राम मंदिर में हुई महा-डकैती...' चंदा चोरी मामले में बोले अरविंद केजरीवाल, SIT को बताया फर्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Sita Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com