दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए युवाओं से बातचीत करने के लिए मंदिर मार्ग थाने पहुंचे थे. उन्होंने वहां गिरफ्तार छात्रों से बातचीत में कहा कि आप चिंता मत करें हम आ गए हैं. हम सब आपके साथ हैं. छात्रों से मिलने के कुछ देर केजरीवाल वहां से चले गए.
केजरीवाल ने कहा कि हिरासत में लिए छात्रों को खाना और जरूरी चीजें दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को हालांकि, इन छात्रों को गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल ने कहा कि वो पुलिस से छात्रों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सारी चीजें की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह हमें जानकारी मिली कि लापता बच्चों को छत्रसाल स्टेडियम से छोड़ दिया गया. उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम गिरफ्तार छात्रों को पूरी मदद कर रही है. उन्होंने दावा किया कि अशोक विहार से 6 बच्चों को रिहा किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को काफी चोट भी लगी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं