विज्ञापन

मोहाली में खौफनाक क्राइम,बेटे की कस्टडी चाहता था, झगड़ा बढ़ा तो पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Mohali Murder News: मोहाली में कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल पर उसके पति ने चाकू से वार कर दिए. उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर कुल 6 वार किए गए हैं.

मोहाली में खौफनाक क्राइम,बेटे की कस्टडी चाहता था, झगड़ा बढ़ा तो पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
punjab mohali crime news
  • पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है.
  • कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल पर उसके पति ने चाकू से वार कर दिए.
  • उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर कुल 6 वार किए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज भी वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोहाली:

पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है. कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल पर उसके पति ने चाकू से वार कर दिए. उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर कुल 6 वार किए गए हैं. महिला के साथ हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है, जिसमें पति चाकू मारते हुए दिख रहा है.  

किस वजह से उठाया ये कदम?

घायल महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं, आरोपी हीरा लाल के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज कर लिया है.पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है.बताया गया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वो अपने बेटे की कस्टडी चाहता था.

चल रहा कोर्ट केस 

घायल की पहचान प्रियंका (28) के नाम से हुई है.उसकी शादी 8 साल पहले पंचकूला के रहने वाले हीरा लाल के साथ हुई थी, लेकिन कई बार झगड़े होने के कारण कुछ साल बाद वो मायके में जाकर रहने लगी.इसके बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया. कोर्ट ने हर महीने पांच हजार रुपए खर्च देने के आदेश भी पति को दिए थे. इसी बात को लेकर भी वो नाराज चल रहा था.


यह भी पढ़ें- रिटायर्ड DSP का बेटा निकला जालंधर बैंक लूट का मास्टरमाइंड, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें-  24 घंटे मुफ्त बिजली, सस्ती दरें और मजबूत सिस्टम, मान सरकार में इस तरह संवर रहा पंजाब
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com