विज्ञापन

हम हमेशा से शांति के पक्षधर रहे हैं... भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर का किया स्वागत

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कूटनीति ही तनाव घटाने और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है.

हम हमेशा से शांति के पक्षधर रहे हैं... भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर का किया स्वागत
  • अमेरिका और ईरान दो हफ्ते के लिए युद्ध रोकने और होर्मुज स्ट्रेट जल्द खोलने पर सहमत हो गए हैं
  • भारत ने संघर्षविराम का स्वागत करते हुए कहा है कि तनाव घटाने के लिए कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने पर सहमति बन चुकी है. दोनों दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर राजी हो गए हैं. इसी के साथ होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलने की उम्मीद बढ़ गई है. भारत समेत कई देशों में गहराए ऊर्जा संकट के मद्देनजर यह सबसे अच्छी खबर मानी जा रही है. इस बीच नई दिल्ली में भारत सरकार ने सीजफायर का स्वागत किया है और कहा है कि तनाव घटाने का एक ही रास्ता डिप्लोमेसी है. 

भारत हमेशा शांति का पक्षधर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रम पर भारत का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्षविराम का भारत स्वागत करता है. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. कूटनीति ही तनाव घटाने और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है. 

भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जायसवाल ने जोर देकर कहा कि मिडिल ईस्ट में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारतीयों की मदद के लिए लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है और उन्हें हरसंभव लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे. 

24 दिन बिजली सप्लाई के लिए पर्याप्त कोयला

प्रेस वार्ता में कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार कासी ने कहा कि देश के पावर प्लांट्स को चलाने के लिए कोयले का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. कोयले की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि 55 मिलियन टन कोयले का स्टॉक उपलब्ध है, जो बिना किसी बाधा के अगले 24 दिनों तक बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए काफी है. 

देखें- ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध ने बदला वर्ल्ड ऑर्डर, दुश्मन देश भी 'साइलेंट थैंक्यू' कह रहे

3.87 लाख लोगों ने लिया PNG कनेक्शन 

इस दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एलपीजी संकट पर अपडेट में बताया कि पीएनजी नेटवर्क में लगातार विस्तार हो रहा है. अब तक 3.87 लाख पीएनजी कनेक्शन लगाए जा चुके हैं. 4.21 लाख नए ग्राहकों ने पीएनजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. 

17 हजार लोगों े LPG सिलेंडर लौटाए

एलपीजी कनेक्शन सरेंडर का अपडेट देते हुए शर्मा ने बताया कि कल तक 17 हजार से अधिक कस्टमर्स अपने एलपीजी सिलेंडर वापस कर चुके हैं. एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल 4 हजार से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई थी. इस दौरान एक हजार से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. 

8.90 लाख छोटू सिलेंडरों की बिक्री

संयुक्त सचिव ने बताया कि अब तक 93 हजार टन कमर्शल एलपीजी की सेल हुई है. 5 किलो के छोटे सिलेंडर देने में भी तेजी आई है. कल तक 1.10 लाख छोटू सिलेंडरों की बिक्री हो चुकी है. अगर 21 मार्च से देखा जाए तो 8.90 लाख छोटे सिलेंडर की सेल हो चुकी है. 

देखें- ईरान ने दे दी इजरायल पर मिसाइल हमले की धमकी, संघर्षविराम के कुछ घंटों में क्यों भड़क उठा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com