विज्ञापन

मोगा में बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौके पर मौत; पत्नी व बेटा घायल

Moga Hindi News: पंजाब के मोगा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए. मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (42) के रूप में हुई है.

मोगा में बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौके पर मौत; पत्नी व बेटा घायल
मोगा में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर.

Punjab Accident News: पंजाब के मोगा के अमृतसर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए. मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (42) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर सिद्धवां वेट से बठिंडा में माता के दरबार में दर्शन करने आ रहे थे. जैसे ही वे मोगा अमृतसर रोड पर पहुंचे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में रीटा कौर और बेटा गुरजीत सिंह भी घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें ऑटो रिक्शा के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया. गुरजीत सिंह और रीटा कौर को हल्की चोटें आई हैं.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी

जांच अधिकारी ने बताया कि आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोगा-अमृतसर रोड पर एक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. फिलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- चैट जीपीटी और जेमिनी से दूर रहो, हाईकोर्ट ने अदालती फैसलों में AI यूज पर क्यों दिया ये ऑर्डर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Moga Accident, Moga Accident, Bike Bus Accident, Road Accident, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com