विज्ञापन

Weather Today: आज क्या फिर बारिश होगी? दिल्ली NCR में शिमला-मनाली जैसा मौसम, यूपी-एमपी से पंजाब-हरियाणा तक वेदर अपडेट

Rain Alert: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, बंगाल से मध्य प्रदेश तक मौसम.

Weather Today: आज क्या फिर बारिश होगी? दिल्ली NCR में शिमला-मनाली जैसा मौसम, यूपी-एमपी से पंजाब-हरियाणा तक वेदर अपडेट
Weather Today
नई दिल्ली:

Rain in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में आज फिर बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने राजधानी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज भी उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश और कश्मीर जैसे इलाकों में आज भारी बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट भी है. मौसम विभाग की चेतावनी है कि मध्य प्रदेश में ओले गिरने के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी भारत में बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बारिश होने का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य रहने का अनुमान है. धीरे-धीरे पारा और चढ़ेगा. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम देखें तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आसमान में बादल छाये हुए हैं. दो से तीन बार बारिश होने के साथ तेज हवाओं का दौर आज भी जारी रहेगा. बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी है. हालांकि 9 अप्रैल से मौसम फिर साफ होने का संकेत है और आगे भी मौसम दिल्ली एनसीआर में साफ होगा. 

न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान गिरा

लगातार बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़कर 25-27 डिग्री रह गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 16 से 18 डिग्री पर आ गया है. कुछ दिनों पहले तक न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री को छूने लगा था. दिल्ली एनसीआर में भले ही राहत आने वाले दिनों में मिल जाए, लेकिन पूर्वी भारत में बिहार, बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर में बारिश आने वाले तीन-चार दिनों तक जारी रह सकती है. 

Weather Alert

Weather Alert

उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 7-8 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी है. इन तीनों राज्यों में 9 और 10 अप्रैल को भी ऐसे ही बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का संकेत है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक 8 अप्रैल को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है. 

Delhi Weather

Delhi Weather

Rain Alert: दिल्ली-NCR में फिर बारिश, अप्रैल में मौसम बार-बार क्यों ले रहा यूटर्न, जानें 3 बड़ी वजह

पूर्वोत्तर भारत में मौसम

अरुणाचल प्रदेश में 7 से 13 अप्रैल तक, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड में 7 से 11 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. असम-मेघालय में 8-9 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 12 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com