विज्ञापन

शिवरात्रि हो या होली, ईद हो या रमजान... त्योहारों से जुड़े सवालों का गूगल ही सहारा

Google Trends on Festivals: भारत में चाहे शिवरात्री हो या फिर रमजान... त्योहारों से जुड़े अहम सवालों के लिए लोग गूगल पर ही उसका जवाब ढूंढते हैं.

शिवरात्रि हो या होली, ईद हो या रमजान... त्योहारों से जुड़े सवालों का गूगल ही सहारा
  • महाशिवरात्रि, रामनवमी, होली, रमजान और ईद जैसे त्योहारों की गूगल पर सर्चिंग त्योहारों के दौरान बढ़ जाती है
  • इस साल होली की सर्चिंग सबसे अधिक रही और 4 मार्च को इसकी सर्चिंग 100 के स्तर पर पहुंची थी
  • महाशिवरात्रि की सर्चिंग 15 फरवरी को 82 के स्तर पर थी जबकि ईद की सर्चिंग 21 मार्च को 36 के स्तर पर थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत त्योहारों का देश है. शायद ही कोई दिन ऐसा हो, जिस दिन कोई पर्व या त्योहार न हो. कुछ त्योहार तो पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाते हैं. चाहे महाशिवरात्रि हो या रामनवमी या फिर होली, रमजान या ईद...त्योहारों में लोगों के छोटे-बड़े ज्यादातर सवालों के जवाब गूगल ही देता है. गूगल पर जाकर ही लोग अपने सवालों के जवाब ढूंढते हैं. 

गूगल पर लोग सिर्फ यही नहीं ढूंढते कि कोई त्योहार कब है या पूजा-पाठ का मुहूर्त आदि का समय क्या है बल्कि लोग उस त्योहार से जुड़े कई रोचक सवालों के जवाब भी ढूंढते हैं. लोग अब ये भी जानना चाहते हैं कि जो त्योहार वो मना रहे हैं, उसे मनाने के धार्मिक, सामाजिक कारण और मान्यताएं आखिर हैं क्या. 

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि कोई भी त्योहार आते ही, उसकी सर्चिंग गूगल पर बढ़ जाती है. उदाहरण के लिए इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि थी तो उस दिन गूगल पर महाशिवरात्रि की सर्चिंग पीक पर थी.

यह भी पढ़ेंः IPL 2026: गूगल पर भी धमाल मचाता है IPL, ऑरेंज और पर्पल कैप सबसे ज्यादा होती हैं सर्च

क्या कहता है गूगल का डेटा?

गूगल ट्रेंड्स पर हमने 'महाशिवरात्रि', 'राम नवमी', 'होली', 'रमादान' और 'ईद' की सर्चिंग के डेटा की तुलना की. गूगल ट्रेंड्स के डेटा से पता चला कि इन पांचों में सबसे ज्यादा सर्चिंग 'होली' की रही.

होली इस साल 4 मार्च की थी, और इस पूरे समय के दौरान बाकी त्योहारों की तुलना में होली की सर्चिंग ज्यादा बनी रही. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के बाद से ही होली की सर्चिंग बढ़ने लगी थी. 4 मार्च को होली की सर्चिंग पीक पर थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

15 फरवरी को महाशिवरात्रि थी और उस दिन इसकी सर्चिंग का स्तर 82 पर रहा. गूगल पर सर्चिंग को 0 से 100 के पैमाने पर मापा जाता है. जबकि, 'ईद' की सबसे ज्यादा सर्चिंग 21 मार्च को थी. इस दिन ईद की सर्चिंग का स्तर 36 था.

कुल मिलाकर, गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि इस अवधि में होली लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा और सर्च किया जाने वाला त्योहार रहा.

यह भी पढ़ेंः LPG की किल्लत ने सताया तो गूगल याद आया... सर्चिंग में इंडक्शन छाया

क्या सर्च करते रहे लोग

  • महाशिवरात्रि: गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, महाशिवरात्रि के बारे में लोगों ने 'mahashivratri 2026 wishes', 'mahashivratri 2026 fasting time', 'why is shivratri celebrated', और 'shivratri kyu manate hai' जैसे सवाल सर्च किए.
  • होली: गूगल पर लोगों ने 'holi kab jalegi', 'holi prompt gemini', 'happy holi wishes in hindi', 'holi pujan kab hai' और 'how to remove holi colour from face' जैसे सवाल पूछे.
  • रमादान: 18 फरवरी से रमादान यानी रमजान शुरू हो गया था. गूगल पर 'happy Ramazan wishes', 'aaj kaun sa roza hai', 'roza kholne ki dua', 'sehri and iftar time Ramadan 2026' और 'chand raat of Ramadan 2026' जैसे टॉपिक सर्च किए गए.
Latest and Breaking News on NDTV
  • रामनवमी: 26 मार्च को रामनवमी थी. गूगल पर रामनवमी को लेकर 'rama navami kab hai', '2026 mein ram navami kab ki hai', 'rama navami wishes', 'ram navmi kitni Tarikh ki hai' और 'rama Navami kis din hai' जैसी बातें लोगों ने ढूंढी.
  • ईद उल फितर: 21 मार्च को ईद मनाई गई थी. गूगल पर इसे लेकर 'moon sighting eid 2026', 'Saudi arab me eid kab hai', 'eid mehndi design 2026', 'eid Mubarak 2026 images', 'eid ki namaz ki niyat' और 'eid ka chand dekhne ki dua' जैसे कीवर्ड्स सर्च किए गए.

यह भी पढ़ेंः किसी को नंबर देखने थे, तो किसी को गृह राज्य, UPSC टॉपर अनुज को लेकर गूगल पर क्या-क्या खोजा गया 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com