विज्ञापन

VIDEO: फिल्मी अंदाज में लूट, बदमाश ने ज्वेलरी कारोबारी को 500 मीटर तक घसीटा, दुकान में घुसकर की थी लूट 

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बदमाश ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप में लूट की और भागने लगा. व्यापारी ने उसकी बाइक पकड़ कर उसे रोकने का प्रयास तो बदमाश उसे 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

VIDEO: फिल्मी अंदाज में लूट, बदमाश ने ज्वेलरी कारोबारी को 500 मीटर तक घसीटा, दुकान में घुसकर की थी लूट 
Ludhiana Crime News: ज्वेलरी कारोबारी को घसीटने का वीडियो वायरल.

Ludhiana Crime News: पंजाब के लुधियाना में फिल्मी अंदाज में लूट का मामला सामने आया है. बदमाश ने ज्वेलरी शॉप पर जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. व्यापारी ने बहादुरी दिखाकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. सड़क पर घिसटने से व्यापारी घायल हो गया, उसे कई चोटें आई हैं. हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

फोन पर बात करते हुए अचानक भागा बदमाश  

जानकारी के अनुसार, यह घटना लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के मोहल्ला कोट मंगल की है. पीड़ित दुकानदार मनोज (बग्गा ज्वेलर के मालिक) ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान पर चांदी का कड़ा देखने आया था. उसने उसे 32 ग्राम चांदी का कड़ा दिया. अलग-अलग कड़ा देखने के करीब 5 से 8 मिनट बाद वह, फोन पर बात करने लगा. बात  करते-करते उसने बाहर दौड़ दी.  

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया 

बदमाश ने अपनी बाइक दुकान के बाहर स्टार्ट कर खड़ी थी. बाहर आते ही वह अपनी बाइक के पास पहुंचा और भागने लगा. तब तक पीछे से आए व्यापारी मनोज से उसे पकड़ लिया. मनोज ने बाइक पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने तेज गति से बाइक भगाना शुरू कर दिया. जिससे फरियादी मनोज करीब 500 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घिसटते रहे. इससे उन्हें कई जगह चोटें आई हैं. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ludhiana News, Ludhiana Crime News,  Ludhiana Crime,  Punjab News,  Punjab Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com