देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़ते हुए खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है और देश के विभिन्न राज्यों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त उपाय अपनाने शुरू किए है. डॉक्टर्स और वैज्ञानिक भी मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की लोगों को सलाह दे रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि राजनेता इससे बेपरवाह हैं. कई बार तो वे खुद सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करते हुए नजर आए हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वे लोगों की भीड़ में बेखौफ खड़े नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि न तो 'सीएम साहब' और न ही उनके आसपास मौजूद लोगों ने मास्क पहन रखा है. सीएम चन्नी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद यह वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वे बेफिक्र भाव से सपोर्टर्स के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आ रहे है.
.
चन्नी ने यह वीडियो LokaanDiSarkar के हैशटेग के साथ पोस्ट किया है. गौरतलब है कि पंजाब में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी (AAP) से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना जताई जा रही है. सीएम चन्नी के सामने कांग्रेस को राज्य में फिर सत्ता में लाने की कठिन चुनौती है.वैसे, कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वह मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी. पंजाब कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पार्टी "संयुक्त नेतृत्व" के तहत चुनाव लड़ेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में पंजाब कांग्रेस के नेताओं के खुलकर विरोध के चलते पार्टी टूटने की कगार पर आ गई थी. हाला्ंकि बाद में मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद पार्टी के अंदर चल रही कलह समाप्त हुई और राज्य को पहला दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में मिला. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू चन्नी सरकार पर समय-समय पर निशाना साधते नजर आ जाते हैं. वह अक्सर सार्वजिनक रूप से अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ खुलकर बोलते दिखाई देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं