विज्ञापन

पंचकुला में आग का गोला बनी कार, जिंदा जला 36 साल का डिजाइनर; थोड़ी देर पहले मां से हुई थी बात

हरियाणा में चलती कार में आग लगने से 36 साल के डिजाइनर साहिल शर्मा की मौत हो गई. वे पीरमुच्छल्ला के रहने वाले थे और दो बच्चों के पिता थे.

पंचकुला में आग का गोला बनी कार, जिंदा जला 36 साल का डिजाइनर; थोड़ी देर पहले मां से हुई थी बात
पंजाब के पंचकुला में भीषण कार हादसा.
Photo: NDTV
पंचकूला:

हरियाणा में एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. अंदर फंसे 36 साल के इंटीरियर डिजाइनर साहिल शर्मा को बाहर निकालने के लिए लोगों को कार का दरवाजा तोड़ना पड़ा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. हादसे से कुछ देर पहले ही साहिल ने अपनी मां को फोन किया था, जो उनकी आखिरी बातचीत बन गई. हरियाणा के पंचकुला में कार में आग लगने से एक इंटीरियर डिजाइनर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार में फंसे शख्स को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तक तोड़ना पड़ा लेकिन इसके बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका. मृतक शख्स ने कार में आग लगने से कुछ वक्त पहले ही अपनी मां से फोन पर बात किया था.

मृतक साहिल शर्मा पंजाब के पीर मुछल्ला का रहने वाला था, जो अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

जिस शख्स पर घर के दो मासूम बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी थी, उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कार में आग किन परिस्थितियों में लगी और हादसे के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी.

यह भी पढ़ें | पंचकूला में 10 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया GST अधिकारी, घर से करोड़ों में कैश और जेवरात मिले

यह भी पढ़ें | पंचकूला स्कूल केस में बड़ा मोड़, आरोपी बच्चे को जमानत, वायरल वीडियो हटाने का आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Accident, Fire In Car, Punjab, Panchkula, Fire Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com