विज्ञापन

पंचकूला में 10 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया GST अधिकारी, घर से करोड़ों में कैश और जेवरात मिले

हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई ने जीएसटी के एक अधिकारी को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बाद में जब सीबीआई ने अधिकारी के घर और अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां से करोड़ों के कैश और जेवरात मिले.

पंचकूला में 10 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया GST अधिकारी,  घर से करोड़ों में कैश और जेवरात मिले
पंचकूला में सीजीएसटी अधिकारी के घर सीबीआई की छापेमारी में मिले करोड़ों के माल.
NDTV
  • हरियाणा के पंचकूला में तैनात सीजीएसटी अधिकारी लवकुश कुमार को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था.
  • सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के आवास से 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है.
  • आरोपी पर निजी फर्म के खिलाफ जीएसटी कार्यवाही में अनुचित लाभ के लिए अवैध रिश्वत मांगने का आरोप है.
पंचकूला:

10 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जीएसटी अधिकारी करोड़ों की मालिक निकला. मामला हरियाणा के पंचकूला का है. जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंचकूला में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के एक अधीक्षक के आवास पर तलाशी के दौरान लगभग 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है. इस अधीक्षक को 19.11.2026 को रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.

10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था सीजीएसटी अधिकारी

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अधिकारी की पहचान लवकुश कुमार के रूप में हुई है. सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. CBI ने 19.11.2026 को आरोपी अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी फर्म के खिलाफ GST कार्यवाही में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले अवैध रिश्वत की मांग की थी. 19.11.2026 को पंचकूला में CBI द्वारा बिछाए गए जाल के दौरान, आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

करीब 40 लाख कैश, सोने की ईंट और कई आभूषण भी मिले

इसके बाद 20.11.2026 को की गई तलाशी में 24.29 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, लगभग 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, और सोने के आभूषण, सोने की ईंटें ( bullion) तथा चांदी बरामद की गई, जिनका कुल मूल्य लगभग 1.46 करोड़ रुपये है. इस तरह, कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 1.86 करोड़ रुपये है.

Latest and Breaking News on NDTV

6 बैंक खाते और कई जगहों पर निवेश के भी दस्तावेज मिले

तलाशी के दौरान छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, एक जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. इसके अलावा, एक वाहन और आरोपी तथा उसके परिवार के सदस्यों के वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. बरामद किए गए वित्तीय और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, निवेश और वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें - करोड़ों की कोठी, सोना के जेवर, चांदी का लोटा... ACB की रेड में 9.41 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला घूसखोर मैनेजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GST Officer Bribe, GST Officer Bribe Case, CBI Raid, Panchkula, Panchkula News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com