विज्ञापन

जूनागढ़ में पत्थर से टकराने के बाद कार में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, एक की हालत नाजुक 

आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. मृतकों की पहचान करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिशें चल रही हैं. फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी 112 पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. मामले की आगे जांच की जा रही है.

जूनागढ़ में पत्थर से टकराने के बाद कार में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, एक की हालत नाजुक 

गुजरात के जूनागढ़ में केशोद-बलागाम रोड पर खमिधाना गांव के पास, एक मोड़ पर अनियंत्रित तेज रफ़्तार कार पत्थर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो पुरुष और एक महिला की जलती हुई कार के अंदर ही मौके पर मौत हो गई. कृष्णाबेन नाम की एक महिला इस हादसे में बच गईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस के ज़रिए इलाज के लिए केशोद सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और वे इस घटना के बाद सदमे में हैं.

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों लोग जूनागढ़ से माधवपुर की ओर जा रहे थे. केशोद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम. डी. चौधरी ने बताया कि कार में सवार लोगों में से एक पुरुष की डेनिस के तौर पर पहचान हो पाई है.

Latest and Breaking News on NDTV

आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. मृतकों की पहचान करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिशें चल रही हैं. फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी 112 पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. मामले की आगे जांच की जा रही है.

केशोद पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब करीब 5 बजे, केशोद-बलागाम रोड पर खमिधाना गांव के पास, एक मोड़ पर तेज रफ़्तार लाल स्विफ्ट कार सड़क किनारे रखे एक पत्थर से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार कृष्णाबेन नाम की एक महिला को इलाज के लिए केशोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वे जूनागढ़ से माधवपुर की तरफ जा रहे थे. कार में कुल चार लोग सवार थे - दो पुरुष और दो महिलाएं. इनमें से दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार लोगों में से अभी तक केवल एक पुरुष, डेनिस, का नाम सामने आया है. मामले की आगे की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें: बालाजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में घुस गई कार; पति-पत्नी और बच्ची की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Junagadh Gujarat, Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com