विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे भाई और बहू को गोली मारकर हत्‍या की, जमीन बंटवारे का चल रहा था व‍िवाद

दोनों भाइयों में लंबे समय से जमीन बंटवारे का व‍िवाद चल रहा था. दोनों भाई अलग-अलग मोहल्‍ले में रहते थे. (गुरप्रीत की रिपोर्ट)

बड़े भाई ने छोटे भाई और बहू को गोली मारकर हत्‍या की, जमीन बंटवारे का चल रहा था व‍िवाद
फाइल फोटो.

गुरदासपुर के थाना काहनूवान क्षेत्र के अंतर्गत नैणेकोट गांव में मंगलवार देर शाम बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या कर दी. मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक अजयब सिंह और उसकी पत्नी कमल कौर की हत्या उसे बड़े भाई अमरजीत सिंह उर्फ अंबा ने अपने रिवॉल्वर से गोली मारकर की है. 

जमीन का चल रहा था विवाद 

मृतक के रिश्तेदार हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन-जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों परिवार झारखंड के टाटा नगर से अपने पैतृक गांव नैणेकोट से आकर अलग-अलग मोहल्लों में रह रहे थे. करीब एक साल से गांव में 9 किल्ले जमीन के बंटवारे को लेकर कई बार पंचायत हुई. समझौता करवाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी.

पहले छोटे भाई को फिर बहू को मारी गोली 

उन्होंने बताया कि एक पक्ष के समझौते से पीछे हट जाने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया, और आखिरकार अमरजीत सिंह ने रंजिश के चलते अजयब सिंह और उसकी पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अजयब सिंह की हत्या गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म के रास्ते में की गई, जबकि उसकी पत्नी कमल कौर को गांव में स्थित घर के अंदर गोली मार दी गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही थाना भैणी मियां खान के प्रभारी गुरनाम सिंह और पुलिस जिला गुरदासपुर के डीएसपी कुलवंत सिंह मान मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि यह दोहरा हत्याकांड जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ है. पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी: मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक का निधन, राजनीति से रहे दूर... लेकिन अखिलेश का हमेशा किया सम्मान, जानें कैसा रहा दोनों भाइयों का रिश्ता 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elder Brother Shot, Younger Brother Killed, Land Dispute, Gurdaspur, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com