विज्ञापन

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली हेडक्वार्टर पर सीबीआई की रेड, अफसर पर रिश्वत के आरोप

पंजाब के मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय पर सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोपों में छापा मारा है. मामले में विजिलेंस चीफ के रीडर ओ पी राणा पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं, जबकि जांच में कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली हेडक्वार्टर पर सीबीआई की रेड, अफसर पर रिश्वत के आरोप

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित मुख्यालय पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है. यह रेड विजिलेंस चीफ के रीडर ओ पी राणा पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों के बाद की गई. जांच एजेंसी ने बिचौलिए राघव गोयल के साथ सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग को आधार बनाते हुए यह कार्रवाई की. वहीं, इस पूरे मामले में विजिलेंस ब्यूरो के चीफ शरद सत्य चौहान की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com