प्रतीकात्मक फोटो
- पटना के दीघा आईटीआई इलाके की घटना.
- बाइक सवारों ने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या की.
- हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पटना:
बिहार की राजधानी पटना के दीघा आइटीआई के सामने शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पटना के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अफजल अली की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के अनुसार, डॉक्टर अली अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी दीघा आइटीआई के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर नजदीक से गोली मार दी. गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. गोली मारने के बाद अपराधी भाग गए.
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. कुछ देर में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए और विरोध-प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे.
घटना के कुछ ही देर के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई. मृतक डॉक्टर दीघा थाना क्षेत्र के बांसकोठी के रहने वाले तथा शालो नर्सिग होम के मालिक बताए जा रहे हैं. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, पटना, दीघा आइटीआई, हत्या, डॉक्टर की हत्या, Doctor's Murder, Bihar, Patna, Doctor Killed In Patna