विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News LIVE Updates: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है. 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च करते समय पुलिस और छात्र आमने-सामने आ गए. इस दौरान छात्र बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए.

अफगानिस्तान पर दोबारा कब्जे के बाद शासन करते हुए तालिबान को 5 साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है. तालिबान सरकार ने इस्लामी शरिया कानून को पूरी तरह से लागू कर रखा है और महिलाओं के मानवाधिकार को ताक पर रख दिया गया है. पहले तालिबान ने लड़कियों के लिए 6th क्लास से आगे की शिक्षा पर रोक लगा दी और बाद में महिलाओं की उच्च शिक्षा पर भी बैन लगा दिया. 

सोमवार को ग्वालियर में एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक Swift कार लगभग पूरी तरह लिपस्टिक के किस मार्क्स से ढकी हुई दिखाई दे रही थी. कार को शहर की सड़कों पर चलाते हुए Reel बनाई गई थी और देखते ही देखते यह वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच गया. उसके बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा और कार का चालान भी कटा. पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

LIVE UPDATES:

Tarun Tejpal Case LIVE: तरुण तेजपाल को दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर

रेप मामले में 'तहलका' मैगजीन के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. अदालत ने उन्हें दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करने और कोर्ट में सरेंडर सर्टिफिकेट जमा करने का आदेश दिया है.

जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ तेजपाल की अपील (चुनौती) को लिस्ट करने पर भी सहमति जताई, जिसमें उन्हें रेप केस में दोषी ठहराया गया था और 10 साल की सख्त सजा सुनाई गई थी. यह अपील 22 सितंबर को लिस्ट की जाएगी, बशर्ते तेजपाल तब तक सरेंडर सर्टिफिकेट जमा कर दें.

कोर्ट ने तेजपाल की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक सरेंडर करने से छूट मांगी थी.

 

Patna Protest LIVE: पटना में उग्र हुआ छात्रों का प्रोटेस्ट

पटना में हो रहा छात्रों का प्रोटेस्ट उग्र होता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस के द्वारा छात्रों को हिरासत में लिए जाने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा पत्थर फेंके जा रहे हैं. इस दौरान कई पुलिसकर्मी और अभ्यर्थी घायल बताए जा रहे हैं.
 

Patna Protest LIVE: 'बीजेपी सरकार हमसे निजी दुश्मनी निकाल रही', हिरासत में लिए जाने के बाद बोली छात्रा

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बिहार पुलिस के द्वारा डीटेन किया जा रहा है. एक प्रदर्शनकारी छात्र ने डीटेन किया जाने के बाद कहा, "मैं भी एक पूर्व स्टूडेंट लीडर रही हूं और हमेशा छात्रों के लिए आवाज उठाई है. नौ दिन पहले, BPSC से जुड़े विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुझे जेल भेज दिया गया था. मुझे हजारों बार हिरासत में लिया गया है और मेरे खिलाफ कम से कम 10 मामले दर्ज हैं."

छात्रा ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार हमसे निजी दुश्मनी निकाल रही है. जब बांकीपुर में चुनाव हो रहे थे, तब बीजेपी के गुंडों ने मुझ पर हमला किया था. अब, बीजेपी के गुंडों ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है. हम छात्रों के लिए लड़ रहे हैं."

 

LIVE: 'कुछ चीजें लोगों की मर्जी पर छोड़ देना चाहिए', हिजाब से जुड़े कोर्ट के फैसले पर बोले मनोज झा

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा स्कूल में हिजाब पहनने की यूपी के एक छात्र की याचिका खारिज किए जाने पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि कुछ चीजें लोगों की मर्जी पर भी छोड़ देनी चाहिए. व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि अगर किसी पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला जाता है, तो यह सही नहीं है, लेकिन अगर कोई अपनी मर्जी से ऐसी चीजें चुनता है, चाहे वह कपड़े हों या गहने, तो मुझे लगता है कि इसके लिए एक दायरा छोड़ देना चाहिए."

Gurugram Latest News: भारी बारिश की वजह से सड़क पर ही धंस गई ट्रक

गुरुग्राम के सेक्टर 9 में लगातार बारिश और जलभराव के कारण सीमेंट से लदा एक ट्रक सड़क में धंस गया.

LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली जल बोर्ड कथित घोटाले का मामल में AAP नेता सत्येंद्र जैन को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया. 

LIVE: 'मुख्यमंत्री को बातचीत करनी चाहिए', पटना प्रोटेस्ट में आए कांग्रेस नेता

पटना के प्रोटेस्ट में आए कांग्रेस पार्टी के सुशील कुमार ने कहा, "हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि TRE 4.0 के लिए हर हाल में सिंगल-स्टेज परीक्षा होनी चाहिए और नेगेटिव मार्किंग खत्म की जानी चाहिए. BPSC, BSSC, सब-इंस्पेक्टर भर्ती जैसे कई और मुद्दे भी हैं. सरकार ने इनमें से किसी भी बात पर कोई भरोसा नहीं दिलाया है. हमने मुख्यमंत्री से बातचीत करने की अपील की है. उन्हें हमारे प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा कि हम नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, फिर भी कोई हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है. जरा सोचिए- अगर सरकार ने बातचीत की होती, तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती. हम मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री को बातचीत करनी चाहिए और हमारा प्रतिनिधिमंडल चर्चा के लिए वहां जाएगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Live, LIVE BLOG UPDATE, Patna Protest News, Ram Rahim, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com