कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें सीजन का रोमांच देशवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट में भाला फेंक प्रतियोगिता का भी आगाज हो चुका है. बीते कल यानी कि 30 जुलाई को टूर्नामेंट का क्वालीफाइंग राउंड खेला गया. जहां कुल 12 खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. टूर्नामेंट का फाइनल राउंड आज देर रात खेला जाएगा. जहां देश की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भी एक्शन में नजर आएंगे. आगामी भिड़ंत के लिए नीरज पूरी तरह से फिट और तैयार हैं. मेडल इवेंट से पहले लोगों के मन में हमेशा एक सवाल आता है कि वह फाइनल राउंड से पहले डाइट में क्या लेते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
फाइनल राउंड या प्रतियोगिता के दिन नीरज का डाइट प्लान
फाइनल राउंड या बड़ी प्रतियोगिता से पहले नीरज चोपड़ा अपनी डाइट को हल्का और संतुलित रखते हैं. Olympics.com और अन्य इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया है कि वह प्राकृतिक खाद्य पदार्थों, पर्याप्त प्रोटीन और हाइड्रेशन पर ध्यान रखते हैं.
बड़ी प्रतियोगिता से पहले नाश्ते में नीरज चोपड़ा फल, दही (योगर्ट), ओट्स, 3-4 एग व्हाइट्स, ब्रेड, नारियल पानी, जूस और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं.
वहीं ट्रेनिंग या इवेंट से पहले बीच में वह केला, नारियल पानी, ताजा जूस और ड्राई फ्रूट्स लेते हैं. जिससे उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहे और उनका बॉडी हाइड्रेटेड रहे.
वहीं ट्रेनिंग या इवेंट समाप्त होने के बाद वह 15 से 20 के मिनट के भीतर प्रोटीन शेक पर ध्यान देते हैं. ताकि उनकी रिकवरी तेज गति से हो सके.
रात के खाने में वह कार्बोहाइड्रेट कम रखते हैं और सब्जियां, सलाद, सूप और प्रोटीन युक्त भोजन पर ज्यादा फोकस करते हैं.
यह भी पढ़ें- पूरे एशिया की नजर नीरज और नदीम पर, लेकिन कहीं बाजी ना मार जाए ये छुपा रुस्तम, अभी तक पड़ा सब पर भारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं