एक बार फिर से भारत और पाकिस्तानी खेल प्रेमियों की नजर मैदान में बनी हुई है. मगर ध्यान देने वाली जो बात है. वह यह है कि इस बार मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि भाला फेंक प्रतियोगिता का है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भाला फेंक प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज देर रात ग्लासगो में खेला जाएगा. दोनों देशों के खेली प्रेमी अपने-अपने धुरंधरों का लगातार उत्साहवर्धन कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनके देश में एक बार फिर से भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड आ सकता है. मगर मैदान में एक ऐसा नाम भी आ गया है जो दोनों देशवासियों के फैंस को निराश कर सकता है. जी हां, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी देश श्रीलंका के उभरते नए भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे (Rumesh Tharanga Pathirage) हैं. वह लगातार भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसे देख पूरी संभावना नजर आ रही है कि इस बार वह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकते हैं.
रुमेश थरंगा पथिरागे ने क्वालीफाइंग राउंड में दिखाया दम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्वालीफाइंग राउंड का मुकाबला बीते कल खेला गया. जहां अन्य भाला फेंक खिलाड़ियों ने करीब-करीब तीनों थ्रो में हिस्सा लिया. वहीं पथिरागे ने अपने पहले ही थ्रो में 80 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था. उसके बाद उन्होंने किस्मत नहीं आजमाया. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 82.84 मीटर का शानदार थ्रो किया था, जो कि क्वालीफाइंग राउंड का सर्वोच्च थ्रो भी रहा. उन्होंने टॉप पर रहते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया. इनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूरी संभावना नजर आ रही है कि वह इस बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकते हैं.
रुमेश थरंगा पथिरागे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
रुमेश थरंगा पथिरागे का भाला फेंक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 92.62 मीटर का है. 23 वर्षीय स्टार ने यह शानदार प्रदर्शन इसी साल जून महीने में रोम डायमंड लीग के दौरान किया था. जहां वह 90 मीटर की दूरी पार करते हुए 90 मीटर के खास क्लब में शामिल होने वाले चौथे एशियाई एथलीट बने थे.
महज 23 साल के हैं पथिरागे
श्रीलंकाई भाला फेंक स्टार का जन्म 21 मार्च साल 2003 में हुआ था. मौजूदा समय में वह महज 23 साल के हैं. इतनी छोटी उम्र में उनके शानदार खेल को देखते हुए हर किसी को उम्मीद है कि वह आने वाले वर्षों में अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे और काफी मेडल जीतेंगे.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल राउंड के लिए लिएक्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी
रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) - 82.84 मीटर
एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 81.29 मीटर
डाउ स्मिट (दक्षिण अफ्रीका) - 80.64 मीटर
बेन ईस्ट (इंग्लैंड) - 80.38 मीटर
नीरज चोपड़ा (भारत) - 79.61 मीटर
कैमरन मैकइंटायर (ऑस्ट्रेलिया) - 78.91 मीटर
अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 78.63 मीटर
कीशॉन स्ट्रैचन (बहामास) - 78.60 मीटर
रोहित यादव (भारत) - 78.37 मीटर
यश वीर सिंह (भारत) - 78.36 मीटर
केशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) - 78.26 मीटर
चिनेचेरेम ननमडी (नाइजीरिया) - 75.27 मीटर
यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा vs अरशद नदीम: कौन है सबसे ज्यादा अमीर? कितना है दोनों के बीच अंतर, कमाई का जरिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं