विज्ञापन
5 years ago

Tokyo Olympics 2020 Closing Ceremony: जापान में खेले गए टोक्यो ओलंपिक का समापन रंगारंग समारोह के साथ हो गया है. टोक्यों में 16 दिन तक चले चले गेम्स में भारत ने 7 मेडल जीते जिसमें नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. अब पेरिस में 2024 में ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा. टोक्यो में ओलिंपिक समापन समारोह में भारत की तरफ से ध्वज वाहक रेसलर बजरंग पूनिया बनेे. बजरंग पूनिया ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ने इस बार टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भारत की झोली में 1 गोल्ड समेत कुल 7 मेडल आए. 2012 लंदन ओलंपिक में भारत के खाते में 6 मेडल आए थे.कोरोना के माहौल में ओलंपिक को टोक्यो में सफल बनाया गया है. टोक्यो में ओलंपिक मशाल बुझाने के साथ ही इस साल के ओलंपिक के समापन की घोषणा हो गई.

Here are all the live updates from Tokyo Olympics 2020 Closing Ceremon 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Other Sports, Olympics 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com