Sunil Chhetri Announces Retirement: चैम्पियन फुटबॉलर सुनील छेत्री के गुरुवार (16 मई) को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा के बाद खेल जगत के दिग्गजों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की जिसमें विराट कोहली, 2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया शामिल हैं. लंबे समय से राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर रहे छेत्री ने 6 जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास की घोषणा की.
छेत्री के इस्ंटाग्राम पर पोस्ट किये गये वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कोहली ने उन्हें अपना अच्छा मित्र बताते हुए लिखा, ‘‘मेरे भाई, तुम पर फक्र है.'' युवराज ने उन्हें ‘लीजेंड' करार करते हुए कहा कि 39 वर्ष के खिलाड़ी की 150 राष्ट्रीय मैच खेलने की लंबी विरासत लंबे समय तक बरकरार रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने अपनी ‘इस्ंटाग्राम स्टोरी' पर लिखा, ‘‘खेल का सही मायने में ‘लीजेंड' जिसने भारतीय फुटबॉल को वैश्विक मंच तक पहुंचाया. आपके जुनून ने एक पीढ़ी को इस खेल में आने के लिए प्रेरित किया है. भारतीय खेलों में आपकी विरासत हमेशा याद रहेगी. अब आप अपना विदाई मैच खेलने के लिए तैयार हो तो आप गर्व के साथ मुड़कर देख सकते हो. शुक्रिया ‘लीजेंड'.''
खेल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने भी उन्हें लीजेंड करार दिया है. फीफा विश्व कप ने अपने ‘एक्स' हैंडल में छेत्री की विश्व फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के साथ तीन प्रमुख सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोलस्कोरर के रूप में पोडियम साझा करते हुए एक ग्राफिक जनित तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘‘एक लीजेंड के रूप में संन्यास ले रहे हैं.''
रोनाल्डो (128 गोल) पोडियम में शीर्ष पर नजर आ रहे हैं जबकि मेस्सी (106) और छेत्री (94) अगले दो स्थान पर हैं. फीफा ने इससे पहले 2022 में लंबे समय तक भारतीय कप्तान रहे छेत्री पर एक वृत्तचित्र जारी किया था जिसका शीर्षक ‘कैप्टन फैंटास्टिक' था. इसके तीन भाग थे - किकऑफ, मिड गेम और एक्स्ट्रा टाइम.
महान भारतीय स्ट्राइकर भूटिया ने पीटीआई से कहा कि यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. पूर्व भारतीय कप्तान भूटिया ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि सुनील भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं. भारतीय फुटबॉल के लिए उसका योगदान बहुत ज्यादा है. भारतीय फुटबॉल के लिए यह बड़ा नुकसान होगा.''
भूटिया ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उसके साथ खेला. जब मैं आया था तो आई एम विजयन मेरे सीनियर थे और मेरे बाद सुनील आया. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भारतीय फुटबॉल की अगुआई करने वाले दो दिग्गजों के बीच में मैंने टीम की कप्तानी की थी.''
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘आपका सफर कितना शानदार रहा. इस शानदार करियर के लिए आपको बधाई.''
छेत्री के क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय टीम के साथी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘कभी भी ऐसा होता हुआ नहीं देखना चाहता था. काश ऐसा कुछ कर पाता कि आपका मन बदल पाता लेकिन मैं समझता हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है भाई. मेरे कप्तान पूरे देश को 6 जून को आपका अंतरराष्ट्रीय करियर का जश्न उस तरह मनाने की जरूरत है जिस तरीके के आप हकदार हो.''
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा कि छेत्री आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना जारी रखेंगे. महासंघ ने कहा, ‘‘आपकी मैदान के अंदर और बाहर की विरासत हमेशा याद रहेगी. आप हमेशा ही हमें प्रेरित करते हो और हमेशा ऐसा करना जारी रखोगे. शुक्रिया.''
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने छेत्री को ‘शानदार आइकन' करार करते हुए कहा कि उनका ‘करियर बेहद असाधारण रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए शानदार ‘आइकन' रहे हैं.'' भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने छेत्री को शानदार करियर पर बर्धा दी.
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 नंबर की जर्सी को सलामी करते हुए कहा, ‘‘कप्तान आपका कितना शानदार सफर रहा है. 94 अंतरराष्ट्रीय गोल, इतनी उपलब्धियां, आपने इतने सारे युवा भारतीयों को बड़ा सपना देखने के लिए प्रेरित किया है. 11वें नंबर (नौवें नंबर) की जर्सी को अलविदा, लेकिन भारत के नंबर एक कप्तान.''
यह भी पढ़ें- Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल का पोस्टर बॉय, जिनके जाने पर फैंस के मन में डर भी सवाल भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं