Tokyo Olympic में भारत के जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर नया इतिहास रच दिया है. फाइनल में नीरज ने कमाल का प्रदर्शन किया और सभी दूसरे जेवलिन थोअर एथलीट को पीछे छोड़ते हुए ओलंपिक गोल्ड मेडल भारत के नाम कर दिया. पहली बार ओलंपिक में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में कोई मेडल मिला है और वह भी गोल्ड मेडल, नीरज की इस ऐतिहासिक कारनामें की चर्चा खूब हो रही है. वहीं, नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद 2017 के एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भारत को टोक्यो में मेडल दिलाने की बात पहले ही कर दी थी. 2017 के पुराने ट्वीट में नीरज ने लिखा है, ढेर सारी शुभकामनाएं, टोक्यो 2020, मैं देश का नाम हम सब रोशन करके ही रहेंगे'. अब नीरज के इस ट्वीट पर भारतीय लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Sabhi ko #OlympicDay ki dher saari shubhkaamnayein! @Tokyo2020 main desh ka naam hum sab roshan karke hi rahenge pic.twitter.com/Z0rALdorU6
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) June 23, 2017
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) November 15, 2017
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ट्विटर पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा के पुल बांधे.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाला फेंक में स्वर्ण पदक ने नये आयाम स्थापित किये और इतिहास रच दिया है. आपने अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को ट्रैक एवं फील्ड में पहला पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी. भारत उत्साहित है. बहुत बहुत बधाई. ''
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘टोक्यो में इतिहास रचा गया, नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जायेगा. युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया. वह काफी जुनून के साथ खेले और उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया. टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के लिये उन्हें बधाई.'
Neeraj Chopra ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंकने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा Video
बता दें कि फाइनल इवेंट में नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर देश की तरफ से ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.
VIDEO: लवलीना ने भारत को कांस्य पदक दिलाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं