Neeraj chopra javelin thrower: टोक्यो ओलंपिक में आखिरकार भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया. भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में यह ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को पहला मेडल मिला है. बता दें कि सोशल मीडिया पर हर तरफ से नीरज को (Neeraj Chopra) इतिहास रचने के लिए बधाई मिल रही है. भारत के जेवलिन थ्रोअर (Javelin Throw) नीरज ने पहली ही कोशिश में 87.03 मीटरल भाला फेंका था तो वहीं दूसरी कोशिश में 87.58 की दूरी तक खुद को गोल्ड मेडल की दौड़ में सबसे आगे कर लिया. नीरज के इस कारनामें के बाद दूसरा एथलीट इतनी दूरी तक पूरे इवेंट में भाला नहीं फेंक पाया और आखिर में भारत के नीरज ने ऐतिहासिक कमाल करने हुए गोल्ड मेडल जीत लिया.
Neeraj Chopra ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंकने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
What a moment. What a champion.
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
This is the moment all of #IND had been waiting for. ???? #Gold#Tokyo2020 | #BestOfTokyo | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/sJbBkLiWpr
फाइनल इवेंट के बाद जब मेडल लेने का समय आया तो पोडियम में चढ़ते हुए नीरज भावुक नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं जब भारतीय झंडा दूसरे देश के झंडे से ज्यादा ऊंचा लहरा रहा था तो उस देखकर भारतीय एथलीट के आंखों में आंसू भी नजर आए.
Golden Medal Ceremony For those who missed the golden moment!!!!@Neeraj_chopra1 #Tokyo2020#WeAreTeamIndia #Gold
— ಹೆಸರಲ್ಲಿ ಏನಿದೆ ಬಿಡಿ! (@Kanasugarthi) August 7, 2021
VC: Sony Ten1 pic.twitter.com/v64HcGOuco
जब नीरज को गोल्ड मेडल मिला तो भारतीय एथलीट ने अपने कोच की ओर देखकर अपने मेडल को प्रदर्शित किया. इसके बाद जब वो पोडियम पर ही थे तो भारत का राष्ट्रगान बजा, इस दृश्य को देखकर हर एक भारतीय भावुक नजर आए. खुद नीरज भी गर्व से सीना चौड़ा करके अपने देश के राष्ट्रगान को सुनकर देशभक्ति में डूबे नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर गोल्ड लेते समय का वीडियो खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है.
Goosebumps...
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 7, 2021
An India test match going on & the way we were glued to our screens to cheer for Kamalpreet,Ravi ,Bajrang,Sindhu & #NeerajChopra today, this @Olympics marks a paradigm shift in interest towards other sports, in these few moments truly felt Cricket gaya tel lene. pic.twitter.com/LWjFf5UzX1
भारतीय एथलीट नीरज के ऐतिहासिक कारनामें को देखकर वीरेंद्र सहवाग भी खुश नजर आए हैं. सहवाग ने ट्वीट कर इस मौके को असाधारण कहा है. अपने ट्वीट में पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने लिखा, ''रोंगटे खड़ा कर देने वाला, एक ओर भारत का टेस्ट मैच चल रहा है और जिस तरह से आज हम कमलप्रीत, रवि, बजरंग, सिंधु और नीरज चोपड़ा को उत्साहित करने के लिए अपनी टीवी पर चिपके हुए थे, यह @ओलंपिक अन्य खेलों के प्रति रुचि में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है, इन कुछ क्षणों में वास्तव में क्रिकेट गया तेल लेने का एहसास हुआ है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं