विज्ञापन

नोरा फतेही बन गईं फीफा 2026 की धड़कन, गोलपोस्ट के आगे नोरा के डांस ने मचा दी धूम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले नोरा फतेही का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह 'सीर सीर' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही बन गईं फीफा 2026 की धड़कन, गोलपोस्ट के आगे नोरा के डांस ने मचा दी धूम
नोरा फतेही बन गईं फीफा 2026 की धड़कन

कनाडा की रहने वालीं बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi ) के वीडियो ने FIFA 2026 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर गजब की धूम मचा दी है. फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026, 11 तारीख की देर रात 12:30 बजे से मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मैच के साथ शुरू होगा. वर्ल्ड कप से ठीक पहले बॉलीवुड की आइटम सॉन्ग और डांस के लिए सुपरहिट कनाडा मूल की सुपरस्टार नोरा फतेही का नया ट्रैक 'सीर सीर' (‘siir siir') FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में रिलीज किया गया है. एक साथ इसके छोटे-बड़े कई हिस्से रीलीज किये गए हैं. कुछ ही घंटों में इसे इंस्टाग्राम पर इसे पांच मिलियन लोगों ने देख लिया और ये नंबर तेजी से भागता जा रहा है. 

क्या है ‘siir siir' गाना?

'सीर सीर' (‘siir siir') या ‘शीर शीर' टर्की का शब्द है जिसका मतलब कविता होता है. शानदार तरीके से ज़्यादातर गोलपोस्ट के आगे फ़िल्माया गया यह गाना टूर्नामेंट के आधिकारिक एल्बम में शामिल है. यह दुनिया भर के अलग-अलग म्यूज़िकल बैकग्राउंड वाले कलाकारों को एक साथ लाकर ग्लोब के सबसे लेकप्रिय खेल फ़ुटबॉल के जरिये एक यूनिटी, कल्चर और देशों के ओरिजिनल यानी मौलिक इंडिविज़ुएलिटी का संदेश भी देता है. 

'सीर सीर' (‘siir siir') या ‘शीर शीर' म्यूज़िक एल्बम को म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम के साथ बनाया गया है. इस ट्रैक में 34 साल की नोरा बेहद फ़्रेश लग रही हैं. 

नोरा फतेही कहती हैं, 'यह गाना मेरे लिए बहुत खास है.' वो ये भी कहती हैं, 'इस गाने को और भी खास बनाती है पर्दे के पीछे की मजबूत भारतीय मौजूदगी, कोरियोग्राफर और डांसर्स से लेकर स्टाइलिंग टीम तक, इस विजन को हकीकत बनाने में हर किसी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.'

नोरा इसे अपने करियर का हाई प्वाइंट मानती हैं और कहती हैं, 'ये एक फुल-सर्कल मोमेंट है जहां अलग-अलग संस्कृतियां, धुनें और लोग एक साथ आते हैं.' साथ ही उन्होंने इसके जरिये पूरब के म्यूज़िक को दुनिया तक ले जाने की उम्मीद जताई है. 

पहली बार तीन देशों में हो रहे फ़ुटबॉल वर्ल्ड के तीन ओपनिंग सेरेमनी आयोजन की योजना बनाई गई है. नोरा टूर्नामेंट के लिए एक बड़े कनाडाई लाइन-अप का भी हिस्सा हैं जिसमें एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुब्ले, संजॉय, वेजेड्रीम और विलियम प्रिंस शामिल हैं. USA सेरेमनी लाइन-अप में अनित्ता, फ्यूचर, केटी पेरी, लिसा, रेमा और टाइला शामिल बताये जा रहे हैं. 

बॉलीवुड डांस क्वीन नोरा

नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर डांसर-परफॉर्मर मानी जाती हैं. इनके आइटम सॉन्ग्स ‘दिलबर दिलबर', 'साकी साकी' का रीमेक, ‘मरजावां', ‘डांस मेरी रानी', सलमान खान के साथ ‘सरके चुनर' बेहद मशहूर भी रहे हैं और कई बार विविदों में घिरे हैं (2025 में हुए विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया). नोरा फतेही के सिर्फ़ इंस्टाग्राम पर साढ़े चार करोड़ से ज़्यादा फ़ैन्स हैं.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: बैकहम को आदर्श मानने वाला वो बच्चा, जिसने महज 5 साल की उम्र में खाई थी फुटबॉल खेलने की कसम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com