Harry Kane, FIFA World Cup 2026: सिर्फ 5 साल के बच्चे ने एक नोट में लिखा था: 'मैं फुटबॉल खेलना चाहता हूं'... आगे चलकर इस बच्चे ने सिर्फ अपने सपने को साकार ही नहीं किया, बल्कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। इस बच्चे का नाम है 'हैरी केन', जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी का भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो उनका तीसरा वर्ल्ड कप होगा.
हैरी का जन्म 28 जुलाई 1993 को लंदन में हुआ
हैरी का जन्म 28 जुलाई 1993 को लंदन में हुआ था. चिंगफोर्ड में हैरी अपने पिता और चार साल बड़े भाई के साथ रिजवे पार्क से सटे बगीचे में घंटों तक फुटबॉल खेला करते थे. पेड़ों को गोलपोस्ट बनाया जाता और पिता गोलकीपर की भूमिका निभाते.जब हैरी खुद से बड़े भाई के साथ खेलते, तो प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ जाती।. यही वजह रही कि वह लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे.लार्क्सवुड प्राइमरी स्कूल में हैरी और उनके साथियों को सिर्फ टेनिस बॉल से फुटबॉल खेलने की इजाजत थी, जिसका बेसब्री से इंतजार रहता.हैरी ने स्कूली दिनों का भरपूर आनंद उठाते हुए उसी छोटी-सी गेंद से अपनी स्किल्स को निखारना शुरू किया.
महज 5-6 साल की उम्र में हैरी का दिखने लगा था जलवा
महज 5-6 साल की उम्र में हैरी ने स्थानीय संडे लीग टीम रिजवे रोवर्स के लिए खेलना शुरू कर दिया था. बेहतरीन कोच और शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलने का यह उनका पहला अनुभव था.ये वही क्लब था, जिसके लिए बचपन में इंग्लैंड के महानतम फुटबॉलर डेविड बेकहम भी खेला करते थे. यही वजह रही कि बेकहम को हैरी अपना आदर्श मानते थे. बेकहम भी चिंगफोर्ड फाउंडेशन स्कूल में पढ़े थे. वह भी उसी शहर से ताल्लुक रखते थे.
जब हैरी सातवीं क्लास में थे, तो बैकहम ने अपनी फुटबॉल एकेडमी खोली और उनके पुराने स्कूल के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया, जहां उन्हें बैकहम के मार्गदर्शन में फुटबॉल खेलने का मौका मिला. खास बात ये है कि इस एकेडमी में केट भी हैरी के साथ फुटबॉल की ट्रेनिंग ले रही थीं, जिनसे आगे चलकर हैरी ने शादी की। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे.
रिजवे में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैरी ने सभी का ध्यान खींचा.अंडर-16 में हैरी ने अधिकतर डीप मिडफील्डर के तौर पर खेला. हैरी ने 2004 से 2023 तक टोटेनहम हॉटस्पर की ओर से खेला, जहां 280 गोल करते हुए क्लब के शीर्ष स्कोरर बने.अगस्त 2023 में उन्होंने बायर्न म्यूनिख में शामिल होने का फैसला किया.
2015 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया
हैरी केन ने साल 2015 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया, जिसके बाद देश के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने. हैरी केन ने अब तक 2 फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है. साल 2018 में उन्होंने 6 गोल के साथ 'गोल्डन बूट' अपने नाम किया. वे 1986 में गैरी लाइनकर के बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अंग्रेजी खिलाड़ी बने. इसके बाद साल 2022 में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली, लेकिन क्वार्टर फाइनल में उनकी टीम को फ्रांस के हाथों हार के बाद खिताबी रेस से बाहर होना पड़ा.
हैरी केन 2022-23 सीजन के बाद बुंडेसलीगा के इतिहास के सबसे प्रमुख स्टराइकर्स में एक बने. वह बुंडेसलीगा में 95 गोल तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने महज 91 मुकाबलों में यह कारनामा किया.
इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास में 3 बार 'गोल्डन बूट'
इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास में 3 बार 'गोल्डन बूट' जीतने वाला यह खिलाड़ी 2024-25 सीजन में, यूरोप की शीर्ष 5 लीगों में 55 गोल के साथ सबसे अधिक स्कोरर रहा. उनके नाम चैंपियंस लीग में दो अलग-अलग क्लबों के लिए 20 से ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी है. 'थ्री लायंस' इस विश्व कप 'ग्रुप-एल' में है. इस टीम ने साल 1966 में अपना इकलौता फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था. हैरी केन का मकसद शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 दशक के इस खिताबी सूखे को खत्म करना होगा.

फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम का शेड्यूल
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड का ग्रुप L है
🏴🆚🇭🇷
— England (@England) December 6, 2025
Wednesday 17 June, 9pm (UK)
Dallas Stadium 🇺🇸
🏴🆚🇬🇭
Tuesday 23 June, 9pm (UK)
Boston Stadium 🇺🇸
🇵🇦🆚🏴
Saturday 27 June, 10pm (UK)
New York New Jersey Stadium 🇺🇸
Our @FIFAWorldCup Group L kick-off times and venues have been confirmed 👊 pic.twitter.com/tOtuicNOsE
- इंग्लैंड
- क्रोएशिया
- घाना
- पनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं