Neeraj Chopra Vs Rumesh Pathirage : भारत के भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और श्रीलंका के उभरते सितारे रमेश पथिरागे शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में फिर से आमने सामने होंगे, जिसमें भारतीय खिलाड़ी डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा. ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पथिरागे ने स्वर्ण और चोपड़ा ने रजत पदक जीता था. इसके तीन सप्ताह बाद ये दोनों खिलाड़ी फिर से एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे.
23 वर्षीय पथिरागे इस सत्र में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. उन्होंने दोहा और रोम डायमंड लीग में जीत हासिल करने के अलावा ग्लास्गो में 89.75 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक भी जीता है. जून में रोम में 92.62 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने 90 मीटर का प्रतिष्ठित आंकड़ा भी पार किया.श्रीलंकाई खिलाड़ी ने इस सत्र में अब तक जिन 9 प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, उनमें से आठ में जीत हासिल की है. वह पहले ही डायमंड लीग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.
दूसरी तरफ चोपड़ा पिछले साल सितंबर से पीठ के निचले हिस्से की चोट से परेशान रहे हैं. इसके कारण उनकी वापसी दोहा में आयोजित डायमंड लीग तक टल गई थी. ग्लास्गो में वह पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन फिर भी 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे.
राष्ट्रमंडल खेलों के बाद चोपड़ा स्विट्जरलैंड के बील चले गए थे, जहां वह अपने बचपन के कोच जयवीर चौधरी और फिजियो ईशान मारवाह के साथ अभ्यास कर रहे थे.
अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर टूर्नामेंट से हटे
मौजूदा विश्व चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर के हटने से लुसाने डायमंड लीग की चमक कुछ फीकी पड़ गई है. नदीम 2024 के ओलंपिक में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद से संघर्ष कर रहे हैं। इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.63 मीटर रहा है. उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 77.41 मीटर के साथ नौवां स्थान हासिल किया था. वेबर ने बर्मिंघम में यूरोपीय चैंपियनशिप में 90.40 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था.
त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स की मौजूदगी के कारण अब भी मुकाबला कड़ा है. अमेरिका के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन और चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं.
चोपड़ा के लिए सत्र के आखिर में होने वाले डायमंड लीग फाइनल की रैंकिंग में ऊपर पहुंचने के लिए लुसाने में होने वाली प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है. वह फिलहाल 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं. रैंकिंग में शीर्ष छह खिलाड़ी चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भाग लेंगे.
नीरज चोपड़ा vs रूमेश पथिरागे
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में राष्ट्रमंडल चैम्पियन और इस सत्र में सबसे आगे चल रहे श्रीलंका के रूमेश पथिरागे का सामना करना पड़ेगा. चोट से उबरने के बाद यह चोपड़ा का तीसरा टूर्नामेंट होगा. वह जून में दोहा डायमंड लीग में 85 . 69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. पथिरागे ने राष्ट्रमंडल खेलों में 89 . 75 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने जून में गोल्डन गाला पिएट्रो मेनिया में 92 . 62 मीटर का थ्रो लगाया था.
We turn to LAUSANNE🇨🇭
— Wanda Diamond League (@Diamond_League) August 19, 2026
So many rivalries, so much anticipation 🫡
Meet day 🗓️ August 21
Find out where to watch: https://t.co/MaPQQKnoYr #DiamondLeague 💎 pic.twitter.com/qlnZZKbae7
भारत में कहां होगा लाइव टेलीकास्ट
भारत में Viacom 18 चैनल पर पर लुसाने डायमंड लीग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.
लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा
भारत में इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग वांडा डायमंड लीग के YouTube चैनल पर की जाएगी.
नीरज के लिए अहम है यह टूर्नामेंट
भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिए लॉजेन डायमंड लीग बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. फिलहाल वह 6 अंकों के साथ डायमंड लीग रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं और उन्हें ब्रुसेल्स में 4-5 सितंबर को होने वाले डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने के लिए शीर्ष-6 में पहुंचना होगा.
पुरुष जैवलिन में रुमेश पाथिराज और एंडरसन पीटर्स क्रमशः 23 और 22 अंकों के साथ पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. इसके बाद जैवलिन खिलाड़ियों के पास अंक बटोरने का सिर्फ एक और मौका होगा, जब 27 अगस्त को ज्यूरिख में डायमंड लीग का आयोजन होगा. नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग फाइनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने 2022 में खिताब जीता था, जबकि 2023, 2024 और 2025 में उपविजेता रहे, लॉजेन में टॉप-3 में जगह बनाने से उनकी वर्ल्ड रैंकिंग भी बेहतर हो सकती है.
यह प्रदर्शन बुडापेस्ट में 11 से 13 सितंबर तक होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप के लिए भी अहम होगा. फिलहाल नीरज इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 9वें नंबर पर है. डायमंड लीग फाइनल का विजेता सीधे इस टूर्नामेंट में जगह बनाएगा, इसलिए लॉजेन और ज्यूरिख में नीरज का प्रदर्शन उनके सीजन की दिशा तय कर सकता है.
ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं