कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो में भारत की ताकत सिर्फ नीरज चोपड़ा तक सीमित नहीं रही. नीरज के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल में जगह बनाकर भारतीय भाला फेंक की बढ़ती गहराई का दम दिखाया है. तीनों भारतीय थ्रोअर का फाइनल में पहुंचना इस बात का संकेत है कि भारत अब जैवलिन में केवल एक स्टार खिलाड़ी के भरोसे नहीं है, बल्कि एक ऐसी मजबूत टीम बन चुका है जो किसी भी बड़े टूर्नामेंट में कई पदकों की दावेदार मानी जा सकती है.
नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर, रोहित यादव ने 78.37 मीटर और यशवीर सिंह ने 78.36 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर फाइनल में प्रवेश किया। तीन भारतीय खिलाड़ियों का एक साथ शीर्ष-12 में जगह बनाना भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब 1 अगस्त को होने वाले फाइनल में भारत की नजर सिर्फ एक पदक पर नहीं, बल्कि कई पदकों की संभावनाओं पर होगी. ऐसे में भारतीय जैवलिन की यह 'त्रिमूर्ति' देश के लिए यादगार प्रदर्शन करने की उम्मीद जगाती है.
ये भी पढ़ें- बरकरार है नीरज-अरशद की टक्कर, नदीम के पीछे रहने की वजह जानें, अब फाइनल में मचेगा घमासान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं