विज्ञापन

IND vs PAK Hockey WC 2026: पाकिस्तान को पीटो, अगले राउंड का टिकट जीतो! जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

India vs Pakistan Hockey World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों देश मेलबर्न 1956 ओलंपिक फ़ाइनल में पहली बार आमने-सामने होने के बाद से 183 बार भिड़ चुके हैं.

IND vs PAK Hockey WC 2026: पाकिस्तान को पीटो, अगले राउंड का टिकट जीतो! जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
India vs Pakistan Hockey World Cup 2026: 

India vs Pakistan Hockey World Cup 2026: आज FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल D के अहम मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, तो भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले एक दशक से चले आ रहे अपने अजेय क्रम को बनाए रखने और टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा. दो मैचों में तीन अंकों के साथ भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत है, जबकि एक अंक वाली पाकिस्तान टीम को अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए जीतना जरूरी है. इंग्लैंड अपने दोनों मैच जीतकर पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुका है.

भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हाफ में तीन गोल खाने के बाद उन्हें दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. डिफेंस में चूक और पेनल्टी-कॉर्नर को गोल में बदलने की खराब दर भारत के कोच क्रेग फुल्टन के लिए चिंता का विषय होगी.

वहीं, इंग्लैंड से 1-4 से हारने के बाद पाकिस्तान ने वेल्स के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला था और अपने पड़ोसी देश को हराने के लिए उन्हें काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अब तक उनका पेनल्टी-कॉर्नर लेने का तरीका और डिफेंस उतार-चढ़ाव भरा रहा है. हाल के मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रो लीग के यूरोपीय चरण में पाकिस्तान को 7-1 और 4-3 से हराया था. पाकिस्तान की भारत पर आखिरी जीत 2016 चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी.

हाल के प्रदर्शन में अंतर उनके हालिया अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी दिखता है. भारत ने पिछले दो ओलंपिक में पदक जीते हैं, जबकि चार बार की विश्व कप चैंपियन पाकिस्तान आठ साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रही है; वे 2014 और 2023 संस्करणों के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे. हालांकि, इस प्रतिद्वंद्विता में ऐतिहासिक रूप से ऐसे मैच देखने को मिले हैं जिनमें फॉर्म और रैंकिंग का ज्यादा महत्व नहीं रहता. अगले दौर में जगह बनाने की चुनौती को देखते हुए दोनों टीमों को अपनी भावनाओं पर भी काबू रखना होगा.

भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, जिन्होंने 419 मैच खेले हैं, ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेगी. भारत इंग्लैंड के खिलाफ चार मौकों में से केवल एक बार गोल कर पाने के बाद अपने पेनल्टी-कॉर्नर कन्वर्जन में भी सुधार करने की उम्मीद करेगा.

पिछली बार दोनों टीमें 2010 में दिल्ली में वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं, जब राजपाल सिंह की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था. इसके बाद पाकिस्तान 2014 और 2023 के वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाया और 2018 के टूर्नामेंट में भारत से उसका सामना नहीं हुआ.

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मैच की तारीख

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज बुधवार, 19 अगस्त को खेला जाएगा.

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का समय

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मैच शाम 6:30 बजे (IST) शुरू होगा.

कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन में खेला जाएगा.

कहां देख पाएंगे भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा.

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

(PTI इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com