विज्ञापन

'शायद यह मेरा आखिरी साल है'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा संकेत

Cristiano Ronaldo on his Retirement: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह स्वीकार किया है कि मौजूदा साल प्रोफेशनल फ़ुटबॉल में उनका आखिरी साल हो सकता है, जिससे उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं और खेल के सबसे बड़े सितारों में से एक के भविष्य को लेकर बात होने लगी है.

'शायद यह मेरा आखिरी साल है'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा संकेत
Cristiano Ronaldo का बड़ा बयान

Cristiano Ronaldo:   जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी के कुछ ही दिनों बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने कहा है कि 2026-27 का सीजन उनका आखिरी फुटबॉल सीजन हो सकता है. 41 साल के रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए खेल रहे हैं, जो नए हेड कोच एंगे पोस्टेकोग्लू की देखरेख में सऊदी प्रो लीग का खिताब बचाने की कोशिश करेगा. 41 साल के रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन 'वोग' मैगजीन के साथ बातचीत में कहा कि "यह उनका आखिरी साल हो सकता है." उन्होंने माना कि खेल छोड़ने से उनके करियर में एक बड़ी खाली जगह बन जाएगी, लेकिन उनका कहना है कि उनके पास खुद को व्यस्त रखने के लिए कई चीजें हैं. 

रोनाल्डो ने कहा, "शायद यह फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है और मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं. मैं परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताने के लिए उत्सुक हैं. मैंने अपने भविष्य की पूरी योजना बना ली है. मेरे पास खुद को व्यस्त रखने के लिए इतनी सारी चीजें हैं कि किसी एक चीज के बारे में बताना मुश्किल है.

रोनाल्डो ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, यकीनन फुटबॉल के जाने से एक बड़ी खाली जगह बन सकती है, इसलिए आपको अपना समय अलग-अलग तरीकों से भरना होता है, न कि सिर्फ एक तरीके से. साथ ही, ज़्यादा मजा करना, ज्यादा घूमना-फिरना, पैडल देखना और खेलन, जो मुझे बहुत पसंद है..और जो मैंने कमाया है—जो हमने कमाया है, उसका आनंद लेना जारी रखना है. आखिरकार, 25 साल का समय बहुत सारे त्याग के साथ बीता है."

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com