विज्ञापन

सात्विक-चिराग का चीन में जलवा, पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 भारतीय जोड़ी का चाइना मास्टर्स में दबदबा बरकरार

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने चाइना मास्टर्स के अपने चौथेलगातार सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

सात्विक-चिराग का चीन में जलवा, पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 भारतीय जोड़ी का चाइना मास्टर्स में दबदबा बरकरार
China Masters Quarterfinal 2026 Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty

एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और थॉमस कप की गोल्ड मेडल विजेता और वर्ल्ड चैंपियनशिप की डबल पदक विजेता सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है. एक्सपर्ट्स इस बार सात्विक-चिराग की जोड़ी को ख़िताब का मज़बूत दावेदार मान रहे हैं. यह लगातार चौथी बार है जब भारतीय जोड़ी टू्र्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है.

तीन गेम में जीते प्री-क्वार्टरफ़ाइनल

चीन के शेन्ज़ेन में चल रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने डेनमार्क के किम एस्ट्रप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की जोड़ी को तीन गेम में 21-13, 16-21, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारतीय जोड़ी ने मजबूत शुरुआत की और पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया. लेकिन डेनमार्क की एस्ट्रप-रासमुसेन की जोड़ी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. तीसरे गेम में सात्विक -चिराग की जोड़ी ने अपना धीरज नहीं खोया और ये रोमांचक सेट 21-18 के स्कोर पर खत्म हुआ. 

चाइना मास्टर्स में दबदबा

चाइना मास्टर्स में सात्विक-चिराग ने 2019 से लेकर अबतक अपना दबदबा बनाये रखा है. चाइना मास्टर्स में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने  2019 से लेकर अबतक हर संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंचने में कभी चूक नहीं की है. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने वर्ल्ड टूर में 10 ख़िताब जीते हैं, जबकि 8 बार उपविजेता रहे हैं. 

सात्विक-चिराग 2023 और 2025 में उपविजेता भी रहे हैं. यह चाइना मास्टर्स में एस्ट्रप और रासमुसेन पर उनकी दूसरी जीत भी थी, इससे पहले उन्होंने 2024 में क्वार्टरफाइनल में भी उन्होंने डेनमार्क की इस जोड़ी को शिकस्त दी थी. 

पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 श्रीकांत क्वार्टरफ़ाइनल में हारे

भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई गेम्स के पदक विजेता बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में वर्ल्ड नंबर 9 विक्टर लाई को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी. लेकिन 33 साल के आंध्र प्रदेश के पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 किदांबि श्रीकांत क्वार्टरफ़ाइनल ने वो हांकांग चीन के ली च्यूक यिउ से दो सीधे गेम में 16-21, 16-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें: 2018 में रिकॉर्ड, 2022 में टीम मेडल... एशियन गेम्स में ऐसा रहा मनु भाकर का दबदबा

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा के गैराज में खड़ी हैं करोड़ों की कारें, सबसे महंगी गाड़ी की कीमत जानकर घूम जाएगा माथा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Chandrashekhar Shetty, Badminton, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com