विज्ञापन

एशियन गेम्स में मनु भाकर: 2018 में रिकॉर्ड, 2022 में टीम मेडल... एशियाड में ऐसा रहा पिस्टल क्वीन का प्रदर्शन

पिस्टल क्वीन मनु भाकर एशियन खेलों में एक स्वर्ण को जीत पाई हैं, लेकिन वह टीम के साथ था. व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें अभी भी पहले पदक का इंतजार है.

एशियन गेम्स में मनु भाकर: 2018 में रिकॉर्ड, 2022 में टीम मेडल... एशियाड में ऐसा रहा पिस्टल क्वीन का प्रदर्शन
Manu Bhaker Performance in Asian Games

महज 16 साल की उम्र में दो गोल्ड जीतकर इतिहास रचने के बाद से शूटर मनु भाकर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने दो अलग-अलग इवेंट में मेडल अपने नाम किए थे. ऐसे में जब भारत आगामी एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, तो नजरें एक बार  फिर मनु पर ही होंगी. हालांकि, एशियन गेम्स में मनु भाकर को अभी तक व्यक्तिगत तौर पर सफलता नहीं मिली है. उन्होंने एशियाड में महिला टीम इवेंट में गोल्ड जीता है, जबकि महिलाओं की 10 मीटर और 25 मीटर स्पर्धा में उन्हें खाली हाथ रहना पड़ा है. 

कैसा है एशियन गेम्स में मनु भाकर का रिकॉर्ड

18 फरवरी 2002 को जन्मीं मनु भाकर ने सबसे पहले 2018 जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था. पिस्टल क्वीन ने 10 मीटर और 25 मीटर दोनों इवेंट में फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई तो किया, लेकिन आखिरी पलों में वह गेडल की रेस से बाहर हो गईं. वह 10m में 5वें और 25m इवेंट में छठे स्थान पर रहीं थीं. हालांकि, उन्होंने 25 मीटर के क्वालिफिकेशन राउंड में 593 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था, जो उस समय का एक नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड था.

वहीं हांगझोऊ में उन्होंने 25m पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लिया था. क्वालीफाइंग राउंड में उन्होंने 590 का स्कोर किया था, जबकि फाइनल लेग में उन्होंने पांचवें स्थान पर फिनिश किया. हांगझोऊ में वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम इवेंट में नौ मेडल जीतने वाली चैंपियन शूटर ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 590 पॉइंट्स के साथ टॉप करके अपनी पिछली गलतियों को सुधारने के संकेत दिए थे. लेकिन  फाइनल में कहानी पलट गई. 

दूसरी सीरीज़ के बाद, भाकर 10 में से छह शॉट सही निशाने पर लगाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर थीं. तीसरी सीरीज़ में पांच में से तीन निशाने सही लगाने के बाद वह पांचवें स्थान पर खिसक गईं. चौथी सीरीज़ में पांच शॉट में से सिर्फ़ एक निशाना सही लगाने के बाद, अगली सीरीज़ में उन्होंने सभी पांच निशाने सही लगा. आखिरकार, शॉट्स की आठवीं सीरीज़ के बाद वह बाहर हो गईं. 

हालांकि, उन्होंने इसी खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में ईशा सिंह और रिदम सांगवान के साथ स्वर्ण पदक जीता था.

यह भी पढ़ें: 1 साल पहले अभिषेक शर्मा ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, टॉप 5 अनोखे रिकॉर्ड जो विश्व क्रिकेट को करता रहेगा हैरान

यह भी पढ़ें: 1 साल पहले अभिषेक शर्मा ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, टॉप 5 अनोखे रिकॉर्ड जो विश्व क्रिकेट को करता रहेगा हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manu Bhaker, Shooting, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com