विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2017

ओडिशा : पुलिस इंस्‍पेक्‍टर ने छुई देवी सुभद्रा की प्रतिमा, विभाग ने किया सस्‍पेंड...

डीजीपी केबी सिंह ने ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश का रथ यात्रा के दौरान उल्लंघन करने के आरोप पर पुलिस निरीक्षक अमूल्य कुमार धर को निलंबित कर दिया.

ओडिशा : पुलिस इंस्‍पेक्‍टर ने छुई देवी सुभद्रा की प्रतिमा, विभाग ने किया सस्‍पेंड...
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
  • देवी सुभद्रा जगन्नाथ मंदिर के तीन देवी-देवताओं में शामिल हैं.
  • ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में सस्‍पेंड.
  • पुलिस अधिकारी बौध पुलिस थाना में निरीक्षक के तौर पर तैनात था.
भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने पिछले हफ्ते रथ यात्रा के दौरान पुरी में देवी सुभद्रा की प्रतिमा छूने को लेकर निरीक्षक स्तर के एक अधिकारी को शनिवार को निलंबित कर दिया. देवी सुभद्रा जगन्नाथ मंदिर के तीन देवी-देवताओं में शामिल हैं.

डीजीपी केबी सिंह ने ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश का रथ यात्रा के दौरान उल्लंघन करने के आरोप पर पुलिस निरीक्षक अमूल्य कुमार धर को निलंबित कर दिया. दरअसल, अदालत ने किसी श्रद्धालु या मंदिर के रीति रिवाज से संबद्ध नहीं रहे किसी व्यक्ति के द्वारा प्रतिमा को छूने और रथ पर चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था. श्रद्धालुओं को दूर से ही देवी-देवताओं के दर्शन की इजाजत दी गई थी.

पुलिस अधिकारी बौध पुलिस थाना में निरीक्षक के तौर पर तैनात था. उन्हें रथ यात्रा के दौरान भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी.

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Odisha Police, Goddess Subhadra, Police Inspector
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com