विज्ञापन

पीएम मोदी ने ओडिशा को दी ₹47,600 करोड़ की सौगात, सीएम माझी बोले- प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

ओडिशा की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए एक बेहद बड़ा कदम उठाया गया है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में ओडिशा को ₹47,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी है. राज्य में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कमान संभालने के बाद, इसे ओडिशा के विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने ओडिशा को दी ₹47,600 करोड़ की सौगात, सीएम माझी बोले- प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार
President draupadi murmu

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में ओडिशा को ₹47,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि उनकी सरकार का मकसद सिर्फ कागजों पर परियोजनाएं बनाना नहीं, बल्कि विकास के फल को ओडिशा के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तेजी से औद्योगिक निवेश और जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है, उससे स्थानीय युवाओं के लिए नौकरियों के लाखों नए अवसर पैदा होंगे. हमारा संकल्प है कि रोजगार की तलाश में ओडिशा के युवाओं का पलायन अब पूरी तरह बंद हो.

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के औद्योगिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बिजली की किल्लत दूर करने और उद्योगों को निर्बाध सप्लाई देने के लिए पंप्ड स्टोरेज और नए ताप विद्युत प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की. इसके अलावा, रेलवे लाइनों की मल्टी-ट्रैकिंग और राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट से शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटेगी. साथ ही नई सिंचाई परियोजनाएं और ग्रामीण इलाकों में पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी. 

निवेशकों की पहली पसंद बना ओडिशा

सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कभी सिर्फ खनन और पारंपरिक उद्योगों के लिए जाने जाने वाला ओडिशा अब मुख्यमंत्री माझी के नेतृत्व में विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और सेवा क्षेत्र में देश के बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रहा है, लेकिन बात सिर्फ भारी उद्योगों तक ही सीमित नहीं है. ओडिशा अब भविष्य की तकनीक पर दांव लगा रहा है. राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल एजुकेशन और एडवांस्ड टेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम शुरू हो चुका है. युवाओं को ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार करने के मकसद से एआई-आधारित कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ओडिशा देश का अगला बड़ा टेक हब बन सके.

मयूरभंज के पारंपरिक हाट में पहुंचे पीएम और राष्ट्रपति

इस दौरे की एक सबसे खास और भावुक तस्वीर तब सामने आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मयूरभंज के पारंपरिक हाट का दौरा किया. दोनों दिग्गजों ने वहां स्थानीय हस्तशिल्प, जनजातीय कला और स्वदेशी उत्पादों को बेहद करीब से देखा और कारीगरों की सराहना की. जानकारों का मानना है कि इस कदम से ओडिशा की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोकल प्रोडक्ट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी.

यह भी पढ़ें- NEET से पहले फरिश्ता बनकर पहुंचे ADCP,  परेशान छात्रा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया सेंटर, जमकर हो रही है तारीफ

मुख्यमंत्री माझी ने केंद्र के इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने में ओडिशा सबसे आगे रहकर नेतृत्व करेगा. मजबूत सड़के, आधुनिक तकनीक, नया निवेश और युवाओं की ऊर्जा के दम पर ओडिशा अब थमने वाला नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की नई रफ्तार तय करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें-  VIDEO: धूल भरे बवंडर ने मचाया कहर! चंद मिनटों में BCGCL प्रोजेक्ट की तैयारियां हुई तबाह

लेखक के बारे में
img
देव कुमार घोष
संवाददाता
टीवी और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में एक जाना-पहचाना और भरोसेमंद नाम हैं। जमीनी हकीकत को सामने लाने की उनकी प्रतिबद्धता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Draupadi Murmu, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com