नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े विमानन प्रोजेक्ट्स में से एक हैं, उसकी कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में रहेगी. यानि एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट की बॉस दो महिलाएं हैं. ऐसे में इन महिलाओं बारे में जानना भी जरूरी हो जाता है जो इस भव्य एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभालने वाली हैं. एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की जिम्मेदारी किरन जैन और नीतू सामरा के पास होगी.
किरन जैन और नीतू सामरा को मिली कमान
नोएडा एयरपोर्ट पर मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) किरन जैन होंगी, जबकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी नीतू सामरा को मिली है. नोएडा एयरपोर्ट पर एविएशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर महिला अधिकारियों को दी गई यह जिम्मेदारी उनके काम को दर्शाती है. दोनों महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. क्योंकि यह एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकता है. जिस पर कामकाज भी अन्य एयरपोर्ट की तुलना में ज्यादा रहेगा.
किरण जैन के पास है 30 साल का अनुभव
नोएडा एयरपोर्ट की सीओओ किरण जैन को 30 साल का अनुभव है. एविएशन और हॉस्पिटालिटी इंडस्ट्री में वह अनुभवी और भरोसेमंद चेहरा मानी जाती हैं. 30 सालों का अनुभव होने की वजह से एविएशन की लाइन में एक अच्छी लीडर मानी जाती हैं. भारत और अमेरिका के बीच हवाई सेवा विकास, हवाई अड्डा संचालन, एयरो-कमर्शियल रणनीति और एविएशन से जुड़े सरकारी मामलों में विशेषज्ञता रखती हैं. किरण जैन को राष्ट्रपति से सम्मान मिल चुका है. 2024 में किरण जैन विमानन क्षेत्र की '51 असाधारण महिलाओं' में शामिल रही थी. जिन्हें राष्ट्रपति ने सम्मान दिया था. किरण जैन ने न्यूयॉर्क के मैरीमाउंट-फोर्डहम यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली है.
वित्तीय विशेषज्ञ हैं नीतू सामरा
नीतू सामरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगी. वह कंपनी वित्तीय जिम्मेदारी संभालेगी, जिन्हें इस क्षेत्र में 25 सालों का अनुभव माना जाता है. अनुभवी कॉर्पोरेट के तौर पर नीतू सामरा की पहचान होती है. जो बेहतर रणनीतिक योजना बनाती हैं. उन्हें अप्रैल 2026 में ही यह जिम्मेदारी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के तहत सौंपी गई है. बात अगर उनकी पढ़ाई की करें तो नीतू सामरा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के साथ-साथ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सदस्य भी हैं. सीईओ के तौर पर उनका सबसे पहला काम यह पक्का करना होगा कि किसी देरी के सभी रेगुलेटरी और कंप्लायंस जरूरतों को पूरा करें. जिसमें एविएशन अथॉरिटीज के साथ तालमेल बिठाना और मंजूरी की प्रक्रिया को आसान बनाना शामिल हैं.
15 जून से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू
नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स 15 जून से शुरू हो चुकी हैं. यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के लिए अहम माना जा रहा है. यहां से भोपाल, लखनऊ, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होगी. जिससे यह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनस एयरपोर्ट होने वाली भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा.
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर... जेवर एयरपोर्ट से पूरा वेस्ट यूपी गदगद, इन सेक्टरों में ग्रोथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं