Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के शुरू होने के साथ ही यहां लाखों यात्रियों की आवाजाही की उम्मीद है. ऐसे में एयरपोर्ट के अंदर दुकान, रेस्टोरेंट, कैफे या अन्य बिजनेस शुरू करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. जानें जेवर एयरपोर्ट पर कैसे खोल सकते हैं दुकान.
कैसे खोल सकते हैं जेवर एयरपोट पर दुकान
एयरपोर्ट पर रिटेल और फूड बिजनेस के कई अवसर मौजूद हैं, लेकिन यहां दुकान सामान्य बाजार की तरह खरीद या किराए पर नहीं मिलती. इसके लिए तय प्रक्रिया और टेंडर सिस्टम से गुजरना होता है.
इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वेबसाइट के Tenders सेक्शन को चेक करें. यहां समय-समय पर कमर्शियल स्पेस, होटल, रिटेल और अन्य सुविधाओं के लिए टेंडर जारी किए जाते हैं. यहां आपको दुकान का आकार, लोकेशन, लाइसेंस अवधि, सिक्योरिटी डिपॉजिट, आवेदन शुल्क आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. यहीं से आप इनके लिए आवेदन भी कर सकते हैं.
एयरपोर्ट पर कौन-कौन सा बिजनेस कर सकते हैं
- फूड एवं बेवरेज
- कैफे
- कॉफी शॉप
- फास्ट फूड
- मिठाई
- बेकरी
- रिटेल
- किताबों की दुकान
- गिफ्ट शॉप
- खिलौने
- इलेक्ट्रॉनिक्स
- मोबाइल एक्सेसरीज
- ट्रैवल एसेसरीज
- सर्विस
- फार्मेसी
- करेंसी एक्सचेंज
- सैलून
- ट्रैवल एजेंसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं