विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकी हमला हुआ है. इसमें एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा है.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा
Anantnag Terror attack
अनंतनाग:

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में यह हमला हुआ, जब आतंकियों ने अचानक फायरिंग किया तो जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया. हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है. खबरों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी आशिक हुसैन घायल हो गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया. 

अधिकारियों के मुताबिक, यह गोलीबारी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया और उसे अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन छेड़ा है.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले कुछ समय में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ा है. इससे आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है और ऐसे हमले भी काफी कम हुए हैं. ऐसे में आतंकवादी अचानक हमले कर माहौल बिगाड़ने के प्रयास में जुटे हुए हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anantnag Terror Attack, Anantnag Terrorist Attack, Jammu Kashmir, Terror Attack In Anantnag, Terror Attack In Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com