न्यूज़ क्विज़ : भारत के प्रधानमंत्रियों के बारे में कितना जानते हैं आप...?

आज हम आपसे देश के प्रधानमंत्रियों के बारे में पांच सवाल पूछते हैं, जिनके जवाब आप हमें दीजिए, और बताइए, आप अपने सरकार प्रमुख के बारे में कितना जानते हैं...

न्यूज़ क्विज़ : भारत के प्रधानमंत्रियों के बारे में कितना जानते हैं आप...?

भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और हमारी सबसे बड़ी खासियत भी यही है हमने जनतंत्र को सदा निभाया है, जबकि हमारे साथ ही आज़ादी पाने वाले हमारे पड़ोसी को जम्हूरियत बहुत लम्बे अरसे तक कभी रास नहीं आई, और बार-बार वहां फौजी शासन लागू होता रहा... कभी अयूब खान, कभी याहया खान, कभी ज़िया उल-हक और कभी परवेज़ मुशर्रफ - पाकिस्तान अब तक चार फौजी शासक देख चुका है, जिन्होंने कुल मिलाकर 30 साल से भी ज़्यादा राज किया...

यह क्विज़ भी खेलें : क्या आप अपने देश के इन 'जाने-पहचाने' राजनेताओं को पहचान सकते हैं...?

गौरतलब यह है कि भारत को भी आज़ादी मिले हुए इतना ही समय हुआ है, लेकिन यहां की जनता या फौज ने कभी भी लोकतंत्र पर से विश्वास को डिगने नहीं दिया, और सब मिलकर देश के लिए काम करने को तत्पर रहते हैं...

यह क्विज़ भी खेलें : क्या आप इन राजनेताओं की आंखों में झांककर बता सकेंगे इनका नाम...?

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं... देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी पुत्री इंदिरा गांधी को सबसे लम्बे समय तक इस पद पर रहने का गौरव प्राप्त है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कुल मिलाकर तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी, लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल बिताने वाले भी अटल बिहारी वाजपेयी ही हैं...

यह क्विज़ भी खेलें : क्या आप अपने भारत को जानते हैं...?

आइए, आज हम आपसे देश के प्रधानमंत्रियों के बारे में पांच सवाल पूछते हैं, जिनके जवाब आप हमें दीजिए, और बताइए, आप अपने सरकार प्रमुख के बारे में कितना जानते हैं...
 

 


उम्मीद है, आपको यह क्विज़ पसंद आई होगी, और इसमें आपको कुछ न कुछ नया जानने को मिला होगा... इसी तरह की ढेरों अन्य क्विज़ हम आपके लिए लाते रहेंगे, सो, लगातार इन पृष्ठों पर नज़र टिकाए रखिए, और देश-दुनिया, मनोरंजन और खेल जगत के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहिए...

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से दिया गया PM नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com