विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

CWG 2018: भारत का बास्केटबॉल में अभियान खत्‍म

CWG 2018: भारत का बास्केटबॉल में अभियान खत्‍म

गोल्ड कोस्ट: भारत का 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अभियान निराशाजनक तरीके खत्‍म हो गया है. पुरूष टीम को पूल बी के शुरूआती दौर में लगातारी तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसमें उसे स्काटलैंड से 81-96 से हार मिली. भारत को शुरूआती दिन कैमरून से 87-96 से हार मिली थी और फिर पूल बी के दूसरे मैच में उसे इंग्लैंडसे 54-100 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

महिला टीम का भी हाल ऐसा ही रहा और उसे भी शुरुआती राउंड में न्यूजीलैंड से 55-90 से हारकर लगातार तीसरी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा, जिससे वह पूल ए में अंतिम स्थान पर रही.

महिला टीम पर शुरुआती मैच में जमैका ने 66-57 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद दूसरे मैच में मलेशिया ने उस पर 72-85 से जीत हासिल की.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2018, NBA, Mens, Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com