विज्ञापन

International Men’s Day 2026: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानें इतिहास, इस साल की थीम और कैसे करें सेलिब्रेट

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस उन पुरुषों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, चाहे वे पिता हों, भाई, पति, बेटे, दोस्त, कलीग या गाइड.

International Men’s Day 2026: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानें इतिहास, इस साल की थीम और कैसे करें सेलिब्रेट
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस
Photo Credit: Magnific

International Men's Day 2026: हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day) पुरुषों के परिवार, कार्यस्थल और समाज में दिए गए योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. ये दिन उन पुरुषों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, चाहे वे पिता हों, भाई, पति, बेटे, दोस्त, कलीग या गाइड. साथ ही ये दिन हेल्दी मैस्कुलिनिटी, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में पुरुषों के सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है. इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना भी है. आइए जानते हैं इस खास दिन का इतिहास क्या है. साथ ही ये भी जानेंगे कि इस साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम क्या है.

2026 में क्या है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम?

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2026 की थीम 'The Future Is Everyone' रखी गई है. ये थीम इन्क्लूजन, आपसी सम्मान और एक ऐसे समाज के निर्माण पर जोर देती है, जहां सभी लोगों को समान अवसर मिल सकें. इस थीम का मुख्य संदेश ये है कि बेहतर भविष्य बनाने की जिम्मेदारी केवल किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सभी लोगों की है. इसके तहत पुरुषों के योगदान, अनुभवों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानने के साथ-साथ एक ऐसे समाज की दिशा में काम करने पर जोर दियाा जाता है, जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के बराबर अवसर मिलें.

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के आयोजकों के अनुसार, इस थीम का उद्देश्य पुरुषों और लड़कों से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा ध्यान आकर्षित करना है. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र (UN) के आधिकारिक कैलेंडर में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को मान्यता दिलाने और वैश्विक विकास कार्यक्रमों में पुरुषों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को अधिक महत्व देने जैसे लक्ष्यों पर भी काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पहली मुलाकात में दिल जीतने के 5 आसान तरीके, डेट बन जाएगी हमेशा के लिए यादगार

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पहली बार आधिकारिक रूप से 19 नवंबर 1999 को त्रिनिदाद और टोबैगो में मनाया गया था. इसकी शुरुआत डॉ. जेरोम टीलक्सिंह (Dr Jerome Teelucksingh) ने की थी, जो वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री लेक्चरर थे. उन्होंने 19 नवंबर की तारीख अपने पिता के जन्मदिन के सम्मान में चुनी थी. इसके अलावा, ये तारीख त्रिनिदाद और टोबैगो में एक ऐसे फुटबॉल आयोजन से भी जुड़ी थी, जिसने लोगों को एकजुट करने का काम किया था. 

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस
Photo Credit: magnific

हालांकि पुरुषों के सम्मान में एक विशेष दिवस मनाने के प्रयास इससे पहले भी किए गए थे, लेकिन 1999 में शुरू हुई इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. धीरे-धीरे कई देशों ने 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाना शुरू कर दिया. भारत में इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2007 मेंं उमा छल्ला (Uma Challa) ने की थी. तब से ये दिन पुरुषों के अधिकारों, स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण मूद्दों पर चर्चा करने का एक मंच बन गया है.

कैसे सेलिब्रेट करें अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस?

अपने आसपास के पुरुषों की सराहना करें

अपने पिता, भाई, पति, बेटे, दोस्त याा सहकर्मियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहें. छोटी-सी प्रशंसा भी उन्हें खास महसूस करा सकती है.

मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करें

पुरुषों को तनाव, चिंता और भावनात्मक परेशानियों के बारे में खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करें. इससे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ती है.

रोजमर्रा के हीरोज को सम्मान दें

शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों और उन लोगों के योगदान को पहचानें, जो चुपचाप समाज को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं.

परिवार के साथ समय बिताएं

परिवार के साथ भोजन करना, कहीं घूमने जाना या सीर्फ बैठकर दिल की बात करना भी इस दिन को यादगार बना सकता है.

यह भी पढ़ें: 5 ऐसी बातें जो हर कपल्स को अपने माता-पिता नहीं बतानी चाहिए, रिश्ते में आ सकती है दरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Men's Day, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com