विज्ञापन

पुरुष बालों की देखभाल में न करें ये 4 गलतियां, एक्सपर्ट ने बताया हेल्दी और मजबूत बालों का आसान रूटीन

पुरुषों को बालों की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. डॉक्टर मनन वोरा ने 4 स्टेप का आसान हेयर केयर रूटीन बताया है, जिसमें सही शैंपू, कंडीशनर, तेल का सीमित इस्तेमाल और हीट से बचाव शामिल है.

पुरुष बालों की देखभाल में न करें ये 4 गलतियां, एक्सपर्ट ने बताया हेल्दी और मजबूत बालों का आसान रूटीन
पुरुष रोजाना शैंपू करने से बचें
ndtv

पुरुष अक्सर अपनी स्किन और फिटनेस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन बालों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं. कई लोग बिना सोचे-समझे कोई भी शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ रोजाना बालों में तेल लगाना जरूरी समझते हैं. वहीं, कंडीशनर को अक्सर अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा नहीं बनाते. लेकिन बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या 10 स्टेप वाले रूटीन की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट डॉक्टर मनन वोरा ने पुरुषों के लिए 4 स्टेप का एक आसान हेयर केयर रूटीन शेयर किया है. आइए जानते हैं इसे कैसे फॉलो करना चाहिए.

पुरुष रोजाना शैंपू करने से बचें

एक्सपर्ट के अनुसार, हर पुरुष को रोजाना बाल धोने के लिए शैंपू इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती. अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है या डैंड्रफ की समस्या है, तो बालों को ज्यादा बार धोना पड़ सकता है. वरना हफ्ते में कुछ बार शैंपू करना पर्याप्त हो सकता है. अपने बालों और स्कैल्प के हिसाब से माइल्ड शैंपू चुनें. लगभग 5.5 pH वाला शैंपू भी एक विकल्प हो सकता है.

शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं

कई पुरुषों को लगता है कि शैंपू से बाल साफ हो गए तो कंडीशनर लगाने की क्या जरूरत है. लेकिन ऐसा नहीं है. कंडीशनर बालों को मुलायम और सुलझा हुआ रखने में मदद करताा है. इससे बालों को संभालना आासान होता है. इसे हमेशा बालों की लंबाई पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं.

बाल धोने से पहले तेल लगाना जरूरी नहीं

वीडियो में बताया गया है कि बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल लगाना अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन हर बार शैंपू से पहले तेल लगाना जरूरी नहीं है. खासकर डैंड्रफ की समस्या होने पर कुछ तरह के तेल स्कैल्प की परेशानी बढ़ा सकते हैं. बालों में चमक और मुलाायमपन के लिए जरूरत के अनुसार हल्के हेयर सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है.

बालों पर ज्यादा हीट इस्तेमाल न करें

बता दें कि हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ड्रायर इस्तेमाल करते समय लो या कूल हीट सेटिंग चुनें. इसे बालों से करीब 15 सेंटीमीटर दूर रखें और लगातार एक ही जगह पर गर्म हवा न डालें. बेहतर होगा कि बाालों को जहां तक संभव हो, सही तरीके से सूखने दें.

पुरुषों के लिए इतना हेयर केयर रूटीन है काफी

एक्सपर्ट के अनुसार, बालों की देखभाल के लिए बहुत लंबा रूटीन अपनााने की जरूरत नहीं है. सही शैंपू चुनना, कंडीशनर लगाना और बालों को जरूरत से ज्यादा हीट से बचाना काफी मददगार हो सकता है. ध्यान रखें कि हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प अलग होते हैं, इसलिए वही रूटीन अपनाएं जो आपको सूट करे. अगर लगाताार बाल झड़ रहे हैं या स्कैल्प में खुजली और परेशानी है, तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता, खिताब जीतने वाली पहली मां, देखें Photos

ये भी पढ़ें- Sweater Styling: सिर्फ स्वेटर पहनना नहीं, उसे स्टाइल करना भी सीखिए! अपनाएं ये 4 तरीके, दिखेंगी एकदम स्टाइलिश और फैशनेबल

ये भी पढ़ें- DIY Facepack: अरहर दाल से घर पर बनाएं ये फेसपैक, निखरेगा चेहरा, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

ये भी पढ़ें-  Kartik Purnima 2026 Mehendi Designs: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगाएं मेहंदी, यहां देखिए मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidyut Jammwal, Varun Dhawan, Men Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com